Monday, February 16

AUSW vs RSAW: महिला टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला (Women T20 World Cup 2024 1st Semi Final) ऑस्ट्रेलिया महिला टीम और और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच (AUSW vs RSAW) दुबई में खेला गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 17.2 ओवरों में 8 विकेट से जीत हासिल हुई और अन्नेके बोश (गेंदों पर रन) को उनके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

AUSW vs RSAW मुकाबले के बारे में अधिक बात करें तो, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तालिया मैक्ग्रा की कप्तानी वाली टीम ने निर्धारित 20.0 ओवरों में 5 विकेट खोकर 134 रन बनाए।

उनकी ओर से सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी 42 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 44 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि एलिस पेरी 23 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 31 रनों के साथ दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।

AUSW vs RSAW: South Africa Defeated Australia by 8 Wickets To Qualify For The Women T20 World Cup 2024 Final
AUSW vs RSAW – Women T20 World Cup 2024

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की और दुबई की धीमी पिच पर दक्षिण अफ्रीका को 134 रनों पर ही रोक दिया। उनकी ओर से तेज गेंदबाज अयाबोंगा खाका ने 4 ओवरों में 24 रन खर्च करते हुए सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए, जबकि मारिजन कैप और नोंकुलुलेको मलाबा के खाते में 1-1 विकेट रहे।

AUSW vs RSAW: दक्षिण अफ्रीका ने 16 गेंदें शेष रहते हुए हासिल की आसान जीत

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने इस मुकाबले में 16 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की। उनकी ओर से अन्नेके बोश ने 48 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 74 रन बनाए, जबकि कप्तान लौरा वुल्फार्ट 37 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रनों के साथ दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।

ऑस्ट्रेलिया को रौंदते हुए दक्षिण अफ्रीका ने किया Women T20 World Cup 2024 के फाइनल में क्वालीफाई

AUSW vs RSAW: South Africa Defeated Australia by 8 Wickets To Qualify For The Women T20 World Cup 2024 Final
AUSW vs RSAW: South Africa Defeated Australia by 8 Wickets To Qualify For The Women T20 World Cup 2024 Final

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को रौंदते हुए महिला टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस टीम ने लगातार दूसरी बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है और पहली बार खिताब जीतने के बेहद करीब है। पिछली बार दक्षिण अफ्रीका ने सुन्ने लुई की कप्तानी में फाइनल खेला था, जो इस टूर्नामेंट में भी अपनी टीम के लिए खेल रहीं हैं।

20 अक्टूबर को फाइनल में वेस्टइंडीज या न्यूजीलैंड से भिड़ेगी दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम के साथ खेलना है, जो न्यूजीलैंड या वेस्टइंडीज में से कोई एक होगी। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 18 अक्टूबर को शारजाह में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version