Tuesday, June 16

Highest totals in Indian Premier League: आईपीएल में हाई स्कोरिंग मैचों का रोमांच हर सीजन बढ़ता जा रहा है। लेकिन IPL 2024 ने तो हाईएस्ट टोटल्स के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ 287/3 का पहाड़ जैसा स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। आइए नजर डालते हैं IPL इतिहास के टॉप 10 हाईएस्ट टोटल्स पर। 

IPL इतिहास के टॉप 10 हाईएस्ट टोटल्स | Highest totals in Indian Premier League

Highest totals in Indian Premier League, RCB
Highest totals in Indian Premier League, RCB/Getty Images

10. LSG – 257/5 बनाम पंजाब किंग्स (2023, मोहाली)

28 अप्रैल 2023 को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 257/5 का विशाल स्कोर बनाया था। यह उस समय का आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

9. DC – 257/4 बनाम MI (2024, दिल्ली)

27 अप्रैल 2024 को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 257/4 का स्कोर बनाकर बड़ा धमाका किया था।

8. KKR – 261/6 बनाम पंजाब किंग्स (2024, ईडन गार्डन्स)

26 अप्रैल 2024 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 261/6 का स्कोर बनाया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।

7. RCB – 262/7 बनाम SRH (2024, बेंगलुरु)

15 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 262/7 का स्कोर बनाया, लेकिन SRH के 287 रन के सामने यह भी कम पड़ गया।

6. पंजाब किंग्स – 262/2 बनाम केकेआर (2024, ईडन गार्डन्स)

26 अप्रैल 2024 को पंजाब किंग्स ने केकेआर के खिलाफ 262/2 का स्कोर बनाकर आईपीएल 2024 में अपने दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन का परिचय दिया।

5. आरसीबी – 263/5 बनाम पुणे वॉरियर्स (2013, बेंगलुरु)

23 अप्रैल 2013 को क्रिस गेल की ऐतिहासिक 175* रनों की पारी के दम पर आरसीबी ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263/5 का स्कोर बनाया था। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था, लेकिन अब SRH और KKR ने इसे पीछे छोड़ दिया है।

4. SRH – 266/7 बनाम DC (2024, दिल्ली)

सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2024 सीजन में धमाका जारी रहा और 20 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 266/7 का स्कोर बनाया।

3. KKR – 272/7 बनाम DC (2024, विशाखापत्तनम)

3 अप्रैल 2024 को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272/7 का बड़ा स्कोर बनाया। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने यह रिकॉर्ड कायम किया।

2. SRH – 277/3 बनाम MI (2024, हैदराबाद)

27 मार्च 2024 को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 277/3 का स्कोर बनाया। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने विस्फोटक पारियां खेली और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

1. SRH – 287/3 बनाम RCB (2024, बेंगलुरु)

IPL इतिहास का सबसे बड़ा टोटल 15 अप्रैल 2024 को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूर के खिलाफ 287/3 रन बनाए। इस मैच में SRH के बल्लेबाजों ने RCB के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और इतिहास रच दिया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version