वर्तमान समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, वह आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 8 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, कई रिकॉर्ड बनाने वाले विराट कोहली आईपीएल में कितनी बार 5 से कम रन बनाकर आउट हुए हैं?
कोहली आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहले सीजन से लेकर अब तक एक हे टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा रहे हैं। इसी के चलते वह एक टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
आईपीएल में 8 शतकों के साथ विराट सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन उनकी कई पारियाँ ऐसी रहीं हैं, जिसमें वह 5 या उससे कम रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं। यहाँ हम आपको बताएँगे कि, विराट कोहली आईपीएल में कितनी बार 5 से कम रन बनाकर आउट हुए हैं?
विराट कोहली आईपीएल में कितनी बार 5 से कम रन बनाकर आउट हुए हैं?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में 36 बार 5 से कम रन बनाकर आउट हुए हैं। इन 36 पारियों में उन्होंने कुल 77 रन बनाए हैं, जिसमें 4 चौके भी शामिल हैं। इस बीच, वह 10 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं।
बता दें कि, 2008 में अपना आईपीएल करियर शुरू करने वाले कोहली ने अब तक कुल 252 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 244 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है।
ऐसा रहा है विराट कोहली का अब तक का आईपीएल करियर

कोहली ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेंगलुरू में की थी, जिसमें उनकी टीम को करारी हार का भी सामना करना पड़ा था। यह आईपीएल इतिहास का पहला मुकाबला था और ब्रेंडन मैक्कुलम ने केकेआर के लिए खेलते हुए 158 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली थी।
विराट ने अपने आईपीएल करियर में 252 मैचों की 244 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38.67 की औसत और 131.97 की स्ट्राइक रेट से 8004 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 55 अर्धशतक भी निकले हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


