Monday, February 23

IPL Auction 2026: भारत के अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को ट्रेड कर दिया है। लीग के मुताबिक, शमी आईपीएल 2025 से पहले SRH के लिए 10 करोड़ रुपये में खरीदे गए थे और अब वे उसी राशि पर LSG के लिए खेलेंगे। चूँकि यह एक ऑल-कैश ट्रेड है, इसलिए खिलाड़ी जिस कीमत पर नीलामी में खरीदा गया था, वही रकम दूसरी टीम को भेजी जाती है। शमी के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है, जो नई टीम के लिए फायदेमंद होगा।

मोहम्मद शमी का अब तक का आईपीएल करियर

मोहम्मद शमी को 2011 में स्थानीय खिलाड़ियों के ट्रायल के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल अनुबंध दिया था, लेकिन उन्होंने 2013-14 में जाकर अपना डेब्यू किया। इसके बाद 2014 में वे दिल्ली डेयरडेविल्स (जिसे अब दिल्ली कैपिटल्स कहा जाता है) से जुड़े और 2018 तक वहीं खेले। दिल्ली कैपिटल्स ने 2016 से 2018 के बीच उन्हें उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण 3 करोड़ रुपये में खरीदा था।

शमी ने फिर 2019 से 2021 तक पंजाब किंग्स के लिए खेला, जहाँ उन्हें 4.80 करोड़ रुपये में लिया गया था। इसके बाद 2022- 2024 में गुजरात टाइटन्स ने शमी को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा, और उसी साल GT ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। इसके बाद साल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया।

पिछला सीज़न शमी के लिए SRH में अच्छा नहीं रहा। वह सिर्फ छह विकेट ले पाए और उनकी गेंदबाज़ी औसत 56.16 रही, जबकि उनका इकॉनमी रेट भी बढ़कर 11.23 पहुँच गया। उस सीज़न में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 2/28 था। इस बार उन्हें LSG की टीम ने SRH से ट्रेड कर लिया हैं। अब तक IPL में शमी 119 मैच खेल चुके हैं और कुल 133 विकेट झटके हैं। उनका IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा 4/11 रहा है।

मोहम्मद शमी के आईपीएल नीलामी का इतिहास

वर्ष कीमत (करोड़) टीम
 2018   3.00  डीसी (Delhi Capitals)
 2020   4.80  किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)
 2021   4.80  किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)
 2022   6.25  गुजरात (Gujarat Titans)
 2023   6.25  गुजरात (Gujarat Titans)
 2024   6.25  गुजरात (Gujarat Titans)
 2025   10.00  एसआरएच (SRH)
 2026   10.00  लखनऊ सुपर जायंट्स ( LSG) ट्रेड

मोहम्मद शमी का हालिया फॉर्म

शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इसी साल मार्च में खेला था, जब टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उस टूर्नामेंट में शमी ने पाँच मैचों में 9 विकेट लिए थे, जिनमें एक 5 विकेट हॉल भी शामिल था। फिलहाल वे रणजी ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेल रहे हैं, जहाँ उन्होंने तीन मैचों में 15.53 की औसत से 15 विकेट हासिल किए हैं। इसमें एक बार पाँच विकेट और 5/38 का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version