Friday, March 13

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार, 11 मार्च को आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार आईपीएल का पहला मैच  28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के पहले स्टेज की तारीखों का ही ऐलान किया गया है, जिसमें कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। शेड्यूल सामने आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि मैचों के टिकट कब उपलब्ध होंगे और इसको बुक कैसे करें।

IPL 2026 टिकट की जानकारी

अभी तक बीसीसीआई ने आईपीएल के अगले सीजन के टिकटों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, Zomato के District ऐप पर इंडियन प्रीमियर लीग के टिकटों के लिए एक अलग सेक्शन बनाया गया है, जिस पर “Coming Soon” लिखा हुआ दिख रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि टिकटों की बिक्री जल्द शुरू हो सकती है।

आईपीएल 2026 के मैचों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

BookMyShow ने टूर्नामेंट के टिकटों के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्री-सेल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच शामिल हैं। इनमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले गुजरात टाइटंस के मुकाबले और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच शामिल हैं।

हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्री-रजिस्ट्रेशन करने से टिकट मिलना सुनिश्चित नहीं होगा, लेकिन इससे दर्शकों को टिकट सामान्य बिक्री से पहले खरीदने का मौका मिल सकता है।

IPL 2026 का ओपनिंग मैच बेंगलुरु में होगा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। हालांकि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों को लेकर अंतिम निर्णय 13 मार्च, शुक्रवार को लिया जाएगा। इसके बाद ही यह तय होगा कि यहां मैच आयोजित करना संभव है या नहीं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version