Thursday, June 18

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 49 वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस बड़े स्कोर में  ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन का अहम योगदान रहा।

टॉप ऑर्डर ने दी पारी को शानदार शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार शुरुआत करते हुए पहले 3 ओवर में बिना विकेट खोए 50 से ज्यादा रन बना लिए। इस मैच में अभिषेक ने आते ही मैदान पर दूसरी गेंद से ही शानदार शॉट खेलना शुरू कर दिया, इसके बाद 3.3 ओवर में अभिषेक के आउट होने के बाद भी ट्रेविस हेड एक छोर पर टिके रहे और समझदारी से पारी को संभालते हुए रन गति बढ़ाई।

हेड और ईशान किशन ने मिलकर पावरप्ले में बनाए 79 रन। इसके बाद उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर 19 गेंदों में 30 रनों की अहम साझेदारी की। उनकी बल्लेबाज़ी में शानदार संतुलन देखने को मिला, शुरुआत से ही बड़े शॉट्स खेलते हुए उन्होंने टीम के स्कोर को तेज़ी से आगे बढ़ाया।

ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने लगाया अर्धशतक

इस मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और हेड के जल्दी आउट होने के बाद पारी को संभालने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। किशन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी यह पारी टीम के लिए काफी अहम साबित हुई।

वहीं दूसरी ओर हेनरिक क्लासेन ने भी बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और 43 गेंदों में 69 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। क्लासेन की इस शानदार बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

वही SRH की तरफ़ नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में छोटी मगर 29 रनों की असरदार फ़िनिशिंग पारी खेली।

पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

इस मैच में शुरुआत से ही पंजाब के गेंदबाजों के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हावी होते दिखाई दे रहे।

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्युसन, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक-एक विकेट लेकर टीम को अहम सफलता दिलाई।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

 

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version