Saturday, March 7

IPL 2025, MI vs RCB: आईपीएल 2025 में आज 7 अप्रैल को 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है। आईपीएल 2025 के इस संस्करण में MI को अभी तक एक मैच में जीत मिली है। जबकि RCB की टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं इस दौरान उनको एक में हार का सामना करना पड़ा है। तभी तो आज इन दोनों के बीच यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। इन दोनों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी आंकड़े जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच काली मिटटी की बनी है। जिसके चलते हुए यहां पर उछाल अच्छा मिलता है और गेंद भी बल्ले पर ठीक ढंग से आती है।

Wankhede Cricket Stadium
Wankhede Cricket Stadium

लेकिन यहां पर खेलते हुए सभी स्पिनरों को विकेट लिए के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं इस पिच पर घास कम होती है। जिसके चलते हुए सभी तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। लेकिन इस मैदान पर टॉस की काफी बड़ी भूमिका रहती है। क्यूंकि जो भी कप्तान यहां पर टॉस को जीतता है वह पहले गेंदबजी करना ही पसंद करता है।

ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार मुंबई में आज 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज मैच का टॉस शाम 7:00 बजे टॉस होना है। वहीं आज मैच शाम 7:30 बजे शरू होगा। तभी तो ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

वानखेड़े स्टेडियम में IPL से जुड़े खास आंकड़े :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 117 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 54 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 63 मैचों में जीत मिली है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके अलावा यहां पर उच्चतम टीम स्कोर आरसीबी (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है। जबकि इस मैदान पर सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। वहीं इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने की थी।

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक कुल 86 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 52 मैच में जीत हासिल की है, जबकि 33 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस दौरान उनका एक मैच टाई रहा है।

RCB vs GT, IPL 2025
RCB vs GT, IPL 2025/Getty Images

इसके अलावा इसी मैदान पर मुंबई का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर अभी तक कुल 11 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई की टीम ने 8 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

MI का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए मुंबई की टीम को 19 मैचों में जीत मिली है। जबकि आरसीबी की टीम को इस दौरान 14 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच यह पहला मैच ही है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

जबकि पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों के बीच एक मैच खेला गया था। जिसको मुंबई की टीम ने 7 विकेट से जीता था। वहीं साल 2023 के सीजन में इनके बीच 2 मैच खेले गए थे। तब इनमें से दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version