Sunday, February 8

IPL 2025, RCB vs RR: आईपीएल 2025 में आज 24 अप्रैल को 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। अभी तक रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम को 5 मैच में जीत और 3 में हार मिली है। राजस्थान रॉयल्स की टीम को अभी तक केवल 2 ही मैच में जीत और 6 मैचों में हार मिली है। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी आंकड़े भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज बेंगलुरु की पिच :-

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। वहीं इस मैदान की बाउंड्री भी काफी छोटी है, जिसके चलते हुए यहां पर एक हाई स्कोरिंग मैच भी देखने को मिलता है।

M Chinnaswamy Stadium
M Chinnaswamy Stadium

तभी तो सभी तेज गेंदबाजों के लिए यहां पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन इस पिच पर सभी स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। इसके अलावा इस मैदान पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 24 अप्रैल को बेंगलुरु में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना।

बेंगलुरु स्टेडियम में IPL से जुड़े खास आंकड़े :-

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 98 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 41 में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 53 मैचों में जीत मिली है।

Virat Kohli Mocks Shreyas Iyer With Wild Celebration After RCB's Win Vs PBKS
Virat Kohli Mocks Shreyas Iyer With Wild Celebration After RCB’s Win Vs PBKS/Getty Images

इसके अलावा यहां पर 4 मैच बेनतीजा रहे हैं। इस मैदान पर उच्चतम टीम स्कोर SRH (287/3 बनाम RCB, 2024) के नाम दर्ज है। जबकि न्यूनतम टीम स्कोर RCB (82 बनाम KKR, 2008) के नाम ही दर्ज है। इसके अलावा यहां पर सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी क्रिस गेल (175* रन बनाम पुणे वारियर्स, 2013) ने खेली हैं।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े :-

आईपीएल के इतिहास में आरसीबी की टीम ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 94 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से उसे 43 में जीत मिली है, जबकि 46 मुकाबलों में आरसीबी को हार मिली है। इस बीच उनका एक मैच यहां पर टाई भी रहा है, जबकि 4 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

आईपीएल 2025 के इस सीजन में यह टीम अभी तक यहां पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है। दूसरी तरफ राजस्थान की टीम ने यहां पर कुल 32 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उसे 14 में जीत मिली है, जबकि 16 मैचों में उसको हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version