Saturday, June 20

IPL 2025, RCB vs RR: आईपीएल 2025 में आज 24 अप्रैल को 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। अभी तक रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम को 5 मैच में जीत और 3 में हार मिली है। राजस्थान रॉयल्स की टीम को अभी तक केवल 2 ही मैच में जीत और 6 मैचों में हार मिली है। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले इन दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है वो भी जान लेते हैं।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड :- आईपीएल में अभी तक राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को इनमें से 16 में जीत मिली है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम को इनमें से 14 में जीत मिली है।

RCB vs RR: RCB's stormy win in Jaipur, defeated RR by 9 wickets
RCB vs RR: RCB’s stormy win in Jaipur, defeated RR by 9 wickets/Getty Images

तभी तो हम कह सकते हैं कि यहां पर आरसीबी की टीम का पलड़ा ही भारी रहा है। इस बीच इनके बीच 3 मैच बेनतीजा रहे हैं। जबकि इन दोनों के बीच अगर पिछले 5 मैचों की बात की जाए तो इनमें से आरसीबी ने 3 में जीत और 2 को राजस्थान की टीम ने जीता है।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन :- आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान की टीम के खिलाफ खेली 31 पारियों में 121.29 की स्ट्राइक रेट से 826 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 113 रन का रहा है।

Virat Kohli
Virat Kohli

जबकि यशस्वी जायसवाल ने भी आरसीबी के खिलाफ खेली 8 पारियों में 140.25 की स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 75 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने राजस्थान टीम के खिलाफ खेली 5 पारियों में 23.50 की गेंदबाजी औसत से 6 विकेट लिए हैं। जबकि संदीप शर्मा ने भी आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए 27 विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड पर एक नजर :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version