Saturday, March 7

IPL 2025, RCB vs RR: आईपीएल 2025 में आज 24 अप्रैल को 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। अभी तक रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम को 5 मैच में जीत और 3 में हार मिली है। राजस्थान रॉयल्स की टीम को अभी तक केवल 2 ही मैच में जीत और 6 मैचों में हार मिली है। आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए इस मैच फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।

आरसीबी का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में अभी तक राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को इनमें से 16 में जीत मिली है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम को इनमें से 14 में जीत मिली है।

Royal Challengers Bangalore
Royal Challengers Bangalore

तभी तो हम कह सकते हैं कि यहां पर आरसीबी की टीम का पलड़ा ही भारी रहा है। इस बीच इनके बीच 3 मैच बेनतीजा रहे हैं। जबकि इन दोनों के बीच अगर पिछले 5 मैचों की बात की जाए तो इनमें से आरसीबी ने 3 में जीत और 2 को राजस्थान की टीम ने जीता है।

ऐसी हो सकती है आज RR की टीम :-

राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तभी तो अब वह उस हार को भूलकर आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करने की सोचेगी। इस टीम के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन चोटिल होने के कारण यह मुकाबला नहीं खेलेंगे। आज इस टीम की कमान एक बार फिर से रियान पराग के हाथों में होगी।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

RR की संभावित टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक और संदीप शर्मा।

आज ये हो सकते हैं RR के इम्पेक्ट प्लेयर :- शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल और तुषार देशपांडे।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज RCB की टीम :-

आरसीबी की टीम को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से शानदार जीत मिली थी। उस मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला खूब चला था। तभी तो आज उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। आईपीएल 2025 के सीजन में उनकी गेंदबाजी भी काफी अच्छी रही है।

Royal Challengers Bangalore
image source via getty images

RCB की संभावित टीम : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल।

आज ये हो सकते हैं RCB के इम्पेक्ट प्लेयर :- रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल और स्वप्निल सिंह।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी आज नजर :-

आईपीएल 2025 के सीजन में विराट कोहली ने खेली अपनी 8 पारियों में 64.40 की बल्लेबाजी औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 322 रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से अभी तक 4 अर्धशतक भी आए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

जबकि रजत पाटीदार ने भी इस सीजन खेली 7 पारियों में 31.57 की बल्लेबाजी औसत और 151.36 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी इस सीजन 38.37 की बल्लेबाजी औसत से 307 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में हेजलवुड ने 20.16 की गेंदबाजी औसत से 12 विकेट लिए हैं। वहीं जोफ्रा आर्चर ने भी 34.62 की गेंदबाजी औसत से 8 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज : विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल (उपकप्तान) और वैभव सूर्यवंशी।

ऑलराउंडर्स : वानिंदु हसरंगा, क्रुणाल पांड्या और रियान पराग।

गेंदबाज : जोश हेजलवुड और जोफ्रा आर्चर।

आईपीएल 2025 के सीजन में आज 24 अप्रैल RCB और RR के बीच होने वाला यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version