Friday, February 20

IPL 2025 का रोमांच इस बार दोगुना होने वाला है, क्योंकि इस सीज़न में कई खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते नज़र आएंगे। मेगा ऑक्शन के बाद कई बड़े नामों ने अपनी फ्रेंचाइजी बदली है, जिससे अब तक के सबसे दिलचस्प मुकाबलों की नींव पड़ चुकी है।

खास बात यह है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी लंबे समय तक अपनी पुरानी टीमों के लिए खेल चुके थे और अब जब वो नई जर्सी में मैदान पर उतरेंगे, तो दोस्ती के बजाय दुश्मनी नजर आएगी। आइए जानते हैं उन चार बड़े स्टार्स के बारे में, जो आईपीएल 2025 में अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलेंगे।

IPL 2025
IPL 2025/Getty Images

1. ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स – लखनऊ सुपर जायंट्स)

2016 से दिल्ली कैपिटल्स का चेहरा बन चुके ऋषभ पंत इस बार नई टीम के लिए खेलते नज़र आएंगे। पंत ने 8 सीज़न तक दिल्ली के लिए खेला और टीम के कप्तान भी बने, लेकिन IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। अब पंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी नई टीम की अगुआई करेंगे और मैदान पर पुरानी टीम के खिलाफ पहली बार उतरेंगे।

2. मोहम्मद सिराज (RCB – गुजरात टाइटंस)

2018 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अहम हिस्सा रहे मोहम्मद सिराज भी इस बार अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे। सिराज ने 7 सालों तक RCB के लिए शानदार प्रदर्शन किया और टीम के इतिहास में दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज भी बने। लेकिन RCB ने उन्हें रिलीज कर दिया और गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में उन्हें खरीद लिया। अब सिराज बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात के लिए गेंदबाज़ी करते दिखेंगे।

3. दीपक चाहर (CSK – मुंबई इंडियंस)

चेन्नई सुपर किंग्स को कई बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले दीपक चाहर का IPL 2025 में सफर मुंबई इंडियंस के साथ जारी रहेगा। 2018 से CSK का अहम हिस्सा रहे चाहर को 2022 में चेन्नई ने 14 करोड़ रुपये खर्च कर रीटेन किया था, लेकिन चोटों और फॉर्म में गिरावट के कारण इस बार टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये में चाहर को खरीद लिया। अब वह चेन्नई के खिलाफ मुंबई की जर्सी में खेलते नजर आएंगे।

4. ईशान किशन (मुंबई इंडियंस – सनराइजर्स हैदराबाद)

ईशान किशन IPL 2018 से ही मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा थे और उन्होंने टीम के लिए कई मैच जिताने वाली पारियां खेलीं। मुंबई ने 2022 के ऑक्शन में उन्हें 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। अब ईशान किशन IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलेंगे, जिन्होंने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा। अब मुंबई के खिलाफ ईशान का बल्ला चलेगा या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

IPL 2025 में जब ये खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ उतरेंगे, तो मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर होगा। अब देखना होगा कि क्या ये खिलाड़ी अपने नए अवतार में पुरानी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर पाएंगे या नहीं। 

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version