Friday, February 20

IPL 2025: इस समय आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों ने अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है। इस बीच आइए हम आपको बताते हैं कि इस बार किस टीम के कप्तान को कितनी सैलरी मिल रही है। इस बार आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस बार लीग का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है।

इसका सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस समय सभी आईपीएल टीमों ने इस सीजन के लिए अपने कप्तानों के नामों की घोषणा भी कर दी है। इस बीच चलिए हम आपको सभी टीमों के कप्तानों की सैलरी के बारे में बताते हैं। जिससे आपको पता चलेगा कि सबसे कम और सबसे अधिक सैलरी पाने वाला कप्तान कौन सा है।

ऋषभ पंत :-

Rishabh Pant
image source via getty images

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली 27 करोड़ रुपये लगाकर ऋषभ पंत को खरीदा था। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। इसके बाद उनकी इस फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान भी घोषित कर दिया था। जिसके चलते हुए वह आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान भी बन गए हैं।

श्रेयस अय्यर :-

Shreyas Iyer, KKR, IPL 2025
Shreyas Iyer

इस बार मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख रुपये खरीदकर अपनी टीम के साथ जोड़ा था। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी भी की थी। इसके चलते हुए उनको इस आगामी सीजन के लिए पंजाब की फ्रेंचाइजी ने अय्यर को अपना कप्तान घोषित कर दिया है।

पैट कमिंस :-

SRH, Pat Cummins
SRH, Pat Cummins/Getty Images

आईपीएल 2024 के सीजन में पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। उस समय भले ही हैदराबाद की टीम कोलकाता के हाथों हारकर ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी। मगर एक बार फिर से इस फ्रेंचाइजी ने कमिंस को कप्तान के रूप में बरकरार रखा है। इस बार इस फ्रेंचाइजी ने उनको 20 करोड़ 50 लाख रुपये में रिटेन किया था।

संजू सैमसन :-

Sanju Samson
Sanju Samson

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने संजू सैमसन की कप्तानी में पिछले कुछ सीजनों में काफी अच्छा खेल दिखाया है। इसके चलते हुए इस फ्रेंचाइजी ने उनको 18 करोड़ रुपये की सैलरी के साथ अपने कप्तान के रूप में बरकरार रखा है।

ऋतुराज गायकवाड़ :-

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad

इस आगामी सीजन 2025 से पहले गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 करोड़ रुपये की रकम देकर रिटेन किया था। इसके बाद इस टीम ने उनको अपने कप्तान के रूप में बरकरार रखा है। वह भी रिटेन किए गए कप्तानों में से एक हैं।

अक्षर पटेल :-

Axar Patel
image source vis getty images

इस बार आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सबसे अंत में अपने कप्तान की घोषणा की है। उन्होंने इस अपकमिंग सीजन के लिए अक्षर पटेल को अपना कप्तान बनाया है। उनको दिल्ली की टीम से 16 करोड़ 50 लाख रुपये सैलरी भी मिलती है।

शुभमन गिल :-

Shubman Gill, ICC Player of the Month
Shubman Gill/Getty Images

इस टीम ने भी अपने कप्तान शुभमन गिल को आईपीएल 2025 के सीजन से पहले ही रिटेन करके बरकरार रखा है। इस टीम से गिल को 16 करोड़ 50 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं इस बार उनकी पूरी कोशिश होगी कि अपकमिंग सीजन में वह अपनी टीम को दूसरी ट्रॉफी जीता दें।

हार्दिक पांड्या :-

Hardik Pandya: आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या नहीं होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान
image source vis getty images

इस समय सबसे सफल आईपीएल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के पास कई कप्तानी विकल्प मौजूद हैं। लेकिन फिर भी इस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के लिए भी हार्दिक पंड्या को अपने कप्तान के रूप में बनाए रखा है। इस टीम की तरफ से उनको 16 करोड़ 35 लाख रुपये की सैलरी मिलती है।

रजत पाटीदार :-

IPL 2025: This RCB batsman created history by scoring a century, you will be surprised to know his name
IPL 2025-Rajat-patidar/Getty Images

2025 के सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने रजत पाटीदार को अपना कप्तान बनाया है। वह पिछले 4 सीजनों से इस टीम का हिस्सा हैं। कई बार वह इस टीम के लिए मैच विजेता भी साबित हुए हैं। तभी तो मेगा ऑक्शन से पहले उनको इस फ्रेंचाइजी ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह इस अपकमिंग सीजन के सबसे कम सैलरी पाने वाले कपटनाओं की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

अजिंक्य रहाणे :-

Ajinkya Rahane
image source via getty images

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान बनाया है। उनको इस फ्रेंचाइजी ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था। अब अगर देखा जाए तो अजिंक्य रहाणे ही आईपीएल 2025 में शामिल होने वाले सबसे अनुभवी कप्तान हैं। इसके अलावा वह सबसे कम सैलरी पाने वाले कप्तान भी हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version