Friday, February 20

Football: अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं। इस मौजूदा समय में 25 अंकों के साथ अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम शीर्ष पर चल रही है। आगामी शुक्रवार को यह टीम अब दूसरे स्थान पर चल रही उरुग्वे का दौरा करने वाली है।

Lionel Messi
Lionel Messi – Inter Miami

इसके बाद फिर यह अर्जेंटीना की टीम चार दिन बाद ब्यूनस आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में ब्राजील की मेजबानी करने वाली है। इस समय ब्राजील की टीम पांचवें स्थान पर चल रही है। इसके चलते हुए अब अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ आगामी दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालिफाइंग मैचों से बाहर हो गए हैं।

चोट के चलते उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ मैचों से बाहर हुए मेस्सी :-

अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी द्वारा इस 37 वर्षीय मेस्सी को घोषित की गई 25 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद अर्जेंटीना की मीडिया ने बताया है कि रविवार को अटलांटा यूनाइटेड पर एमएलएस में इंटर मियामी की 2-1 की जीत के दौरान मेसी की बाईं जांघ में दर्द हुआ था।

Lionel Messi
Lionel Messi

लेकिन इस दौरान अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने अपने स्टार फुटबॉलर की अनुपस्थिति के कारणों का खुलासा नहीं किया है। इस समय अर्जेंटीना की टीम 25 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रही है। उसको अब शुक्रवार को दूसरे स्थान पर चल रही उरुग्वे का दौरा करना है।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके चार दिन बाद ब्यूनस आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में अर्जेंटीना की टीम को ब्राजील की भी मेजबानी करनी है। इस समय ब्राजील की टीम पांचवें स्थान पर चल रही है। इस समय अर्जेंटीना के क्वालिफिकेशन को सुनिश्चित करने वाले दो मैचों में मेस्सी अकेले अनुपस्थित नहीं हैं। उनके अलावा इस टीम से पाउलो डायबाला, गोंजालो मोंटिएल और जियोवानी लो सेल्सो को भी बाहर कर दिया गया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version