Thursday, June 18

IPL 2025, CSK vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज 30 अप्रैल को 49वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। पंजाब की टीम ने अभी तक इस सीजन में 9 में से 5 मैच जीते हैं। इसके चलते हुए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली यह टीम अंक तालिका में अभी 5वें पायदान पर है। जबकि चेन्नई की टीम ने अभी तक कुल 2 ही मैच जीते हैं। वहीं इस समय महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम यह टीम अभी अंतिम यानि 10वें पायदान पर है। इन दोनों के बीच यह मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डाल लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

चेन्नई के मैदान की पिच को लाल मिटटी से बनाया गया है। जिसके चलते यहां पर आमतौर पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। लेकिन खेल के शुरुआत में यहां पर कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलता है। यहां की विकेट काफी सूखी और सख्त होती है।

MA Chidambaram Stadium
MA Chidambaram Stadium

जिसके चलते हुए यहां पर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो यह खराब होने लगती है। वहीं इस पिच पर बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए नजरें जमाने होती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 30 अप्रैल को चेन्नई में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं आज यहां पर मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा। जिसके चलते हुए सभी खिलाड़ियों को गर्मी से कम परेशानी होगी। लेकिन आज के मैच में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

आईपीएल में एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े :-

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के कुल 90 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 51 मैचों में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को केवल 39 मैचों में जीत मिली है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

इस मैदान पर टीम का उच्चतम स्कोर CSK (246/5 बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2010) के नाम दर्ज है। जबकि न्यूनतम स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) (70 बनाम CSK, 2019) के नाम है। वहीं इस मैदान पर बल्लेबाजी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर मुरली विजय (127) के नाम पर है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कुल 76 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 51 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस बीच उनको 24 में हार का सामना करना पड़ा है।

Punjab Kings
Punjab Kings

इस दौरान उनका यहां पर एक मैच टाई भी रहा है। इस टीम का यहां पर सर्वोच्च टीम स्कोर 246 रन रहा है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब की टीम का यहां पर प्रदर्शन काफी खराब रहा है। क्यूंकि इस टीम को यहां पर 4 में जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version