Saturday, March 7

IPL 2025, GT vs LSG: आईपीएल 2025 में आज 22 मई को 64 वां मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस आईपीएल सीजन 2025 में गुजरात की टीम अभी तक 9 जीत दर्ज करके प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है, लेकिन अब उसका अगला लक्ष्य है शीर्ष-2 में अपनी जगह को पक्का करने का। जबकि दूसरी तरफ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम आज अपने खेल के स्तर को सुधारना चाहेगी। चलिए मैच से पहले जाने लेते है यहां की पिच रोपर्ट।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लाल और काली दोनों तरह की मिटटी से बनाया गया है। इस मैदान की लाल मिटटी वाली पिच अच्छा उछाल देती है। जिसके चलते हुए बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में बड़ी आसानी होती है।

Narendra Modi Stadium
Narendra Modi Stadium

जबकि काली मिटटी की पिच पर उछाल तो सामान्य होता है, लेकिन इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है। इसके अलावा आईपीएल के मैचों में यहां पर कई स्कोरिंग मैच खेले जा चुके हैं। तभी तो आज भी पूरी संभावना है कि हमें एक बार फिर यहां रनों की खूब बारिश देखने को मिल सकती है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 22 मई को अहमदाबाद में अच्छी गर्मी होगी। आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं आज मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। लेकिन आज यहां पर बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है।

आईपीएल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के कुल 40 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 19 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 21 मैच जीते हैं।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है। इस मैदान पर टीम का उच्चतम स्कोर PBKS (243/5 बनाम GT, 2025) और न्यूनतम GT (89, बनाम DC, 2024) के नाम दर्ज है। इसके अलावा यहां पर सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी शुभमन गिल (129 बनाम MI, 2023) ने खेली थी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी तक गुजरात टाइटंस की टीम ने कुल 21 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 13 मैच में जीत और 8 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है। वहीं इस मैदान पर गुजरात की टीम का सर्वोच्च स्कोर 233 रन रहा है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

जबकि दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने इस मैदान पर अभी तक केवल एक ही मैच खेला है। इस मैच में लखनऊ की टीम को हार मिली थी। इसके अलावा इस मैदान पर LSG टीम का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 171 रन रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version