Wednesday, February 11

IPL 2025, PBKS vs MI: आईपीएल 2025 में आज 26 मई को 69 वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है। इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कुल 8 मैच जीते हैं। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भी 8 ही मुकाबले जीते हैं। पहले दो पायदानों के लिए आज इन दोनों के बीच यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच को काली मिट्‌टी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यह बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मरती है। इसके अलावा यहां पर पिछले कुछ मैचों में 200 से ज्यादा रन भी आसानी से चेज हुए हैं।

Sawai Mansingh Stadium
Sawai Mansingh Stadium

यहां पर खेलते हुए शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। वहीं यहां की बाउंड्री काफी बड़ी है, तभी तो बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी कठिनाई आती है। इसके अलावा यहां पर टीमें टॉस को जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की सोचती हैं।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज जयपुर में 26 मई को काफी अच्छी गर्मी होगी। तभी तो आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

आईपीएल में सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े :-

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के कुल 63 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 23 में जीत हासिल की है। जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 40 में जीत मिली है।

punjab kings
punjab kings

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन रहा है। इसके अलावा यहां पर टीम का उच्चतम स्कोर SRH (217/6 बनाम RR, 2023) और न्यूनतम RR (59, बनाम RCB, 2023) के नाम दर्ज है। जबकि यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी विराट कोहली (113* बनाम RR, 2024) ने खेली थी।

सवाई मानसिंह स्टेडियम पर दोनों टीमों के आंकड़े :-

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक कुल 8 ही मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 2 में जीत और 6 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 219/5 रन रहा है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम ने भी यहां पर अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको 3 में जीत और 6 में हार मिली है। जबकि मुंबई की टीम का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 217 रन रहा है। इसके अलावा यह स्टेडियम RR का घरेलू मैदान है। लेकिन आईपीएल 2025 के दूसरे शेड्यूल में यह मुकाबला इस स्टेडियम में कराने की मंजूरी मिली है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version