Saturday, June 20

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 इस वक्त मुश्किल हालात से गुजर रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब टूर्नामेंट पर भी साफ नजर आने लगा है। 8 मई को धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा मैच बीच में ही रोकना पड़ा, जिसके बाद पूरे स्टाफ और खिलाड़ियों को होटल भेज दिया गया।

धर्मशाला से स्पेशल ट्रेन से निकाले जाएंगे खिलाड़ी

धर्मशाला में मौजूद दोनों टीमों और ब्रॉडकास्ट स्टाफ को 9 मई को एक विशेष ट्रेन के ज़रिए सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। बीसीसीआई ने हालात को गंभीर मानते हुए तुरंत एक्शन लिया और सभी को सुरक्षित निकालने का फैसला किया।

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने कहा है कि फिलहाल सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सरकार की सलाह के मुताबिक ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की आपात बैठक जारी

BCCI की ओर से आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से रोकने पर विचार किया जा रहा है। अभी तक किसी भी अन्य IPL वेन्यू पर खतरे की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन देश की भावना और खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया जा सकता है।

विदेशी खिलाड़ियों में चिंता, सुरक्षा आश्वासन की मांग

इस पूरे घटनाक्रम से विदेशी खिलाड़ियों में खासा डर देखने को मिला है। कई फ्रेंचाइजियों के विदेशी खिलाड़ियों ने BCCI और भारत सरकार से सुरक्षा को लेकर पुख्ता आश्वासन मांगा है। जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक वे आगे खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

अन्य टीमों ने बदला ट्रैवेल प्लान

गुजरात टाइटंस की टीम पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है, जहां उन्हें 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलना है। मुंबई इंडियंस भी आज रात अहमदाबाद पहुंचने वाली है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 9 मई को होने वाला मैच भी अब संशय में है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version