IPL 2025 का पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा मुकाबला बीच में ही रोकना पड़ा। गुरुवार की शाम जब मुकाबला जारी था, तभी मैदान की फ्लडलाइट्स बंद हो गईं और सुरक्षा कारणों से मैच को तुरंत रद्द कर दिया गया। इसके बाद खिलाड़ियों और दर्शकों को तेजी से स्टेडियम से बाहर निकाला गया।

BCCI का बड़ा कदम, खिलाड़ियों को निकालने की तैयारी

इस घटना के बाद अब बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने धर्मशाला से खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और ब्रॉडकास्ट टीम को सुरक्षित निकालने के लिए एक स्पेशल ट्रेन का इंतजाम किया है।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया, “हम धर्मशाला के नजदीक से एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। अभी के हालात में खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।”

मैच क्यों रोका गया?

बीसीसीआई की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के चलते एक फ्लडलाइट टॉवर काम नहीं कर रहा था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय सूत्रों ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी हुआ था, जिसके बाद ब्लैकआउट की स्थिति बनाई गई। इसी वजह से मैदान की लाइट गई और मैच रोकना पड़ा।

 

खिलाड़ी होटल में सुरक्षित, अगला कदम कल तय होगा

दोनों टीमों के खिलाड़ी फिलहाल अपने-अपने होटल में सुरक्षित हैं। बीसीसीआई ने कहा है कि अगला फैसला हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। IPL के भविष्य पर फैसला अब शुक्रवार को होगा। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर खिलाड़ियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

मैच के दौरान क्या हुआ था?

मैच के दौरान पंजाब की टीम पहले बल्लेबाज़ी कर रही थी और 10.1 ओवर के बाद स्कोर 122/1 था। प्रभसिमरन सिंह 50 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि प्रियांश आर्य 70 रन बनाकर आउट हो चुके थे। तभी अचानक लाइट चली गई और फिर मैदान पर खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका।

IPL 2025 पर मंडराया संकट

इस घटना के बाद IPL 2025 के आयोजन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अगर सीमा पर तनाव जारी रहता है, तो हो सकता है कि आने वाले कुछ मैचों की जगह बदली जाए या फिर पूरे टूर्नामेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया जाए। फिलहाल बीसीसीआई हालात पर नजर बनाए हुए है और खिलाड़ियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर मानते हुए ही कोई कदम उठाएगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version