Friday, February 13

England vs Zimbabwe Test 2025: इंग्लैंड की टेस्ट टीम में एक धमाकेदार बदलाव हुआ है और इस बार मौका मिला है एक 21 साल के होनहार बल्लेबाज़ को, जिसका नाम है जेम्स रेव। जॉर्डन कॉक्स के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड ने आखिरी वक्त में रेव को टीम में शामिल किया है। अब सवाल ये है कि कौन है ये नया चेहरा और क्या वो इंग्लिश टेस्ट टीम की नई खोज बन सकता है?

जिम्बाब्वे के खिलाफ इकलौते टेस्ट से पहले जॉर्डन कॉक्स हुए टीम से बाहर

21-year-old James Rave England Test squad, Jordan Cox's injury
Jordan Cox’s/Getty Images

जॉर्डन कॉक्स हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए। 99 रनों पर बल्लेबाज़ी करते हुए जब वह अपना शतक पूरा करने के लिए दौड़े, तो उसी वक्त उनकी जांघ की मांसपेशी खिंच गई। शतक पूरा करते ही उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा और इसी चोट ने उनकी टेस्ट टीम की टिकट कैंसिल कर दी।

इंग्लैंड का अगला बड़ा नाम जेम्स रेव?

जेम्स रेव, एक लेफ्ट-हैंड विकेटकीपर बल्लेबाज़, जिनका काउंटी रिकॉर्ड ज़बरदस्त रहा है। समरसेट के लिए खेलते हुए उनका औसत 54.21 का है और उन्होंने कई मैचों में अपनी टीम को अकेले जीत दिलाई है। उनका हाईएस्ट स्कोर 152 रन रहा था और हाल ही में उन्होंने एसेक्स के खिलाफ 116 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर सेलेक्टर्स का दिल जीत लिया।

U19 वर्ल्ड कप हीरो भी रहे हैं रेव

जेम्स रेव कोई अचानक चमका सितारा नहीं हैं। ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 95 रनों की पारी खेली थी और इंग्लैंड के टॉप रन-स्कोरर बने थे। तभी से सेलेक्टर्स की नजर उन पर टिकी हुई थी। अब जाकर उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिला है और वो भी एकदम आखिरी वक्त में।

भारत और एशेज से पहले बड़ा टेस्ट

इंग्लैंड 22 से 25 मई के बीच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा। इसके बाद जून में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ और साल के अंत में एशेज 2025 की जबरदस्त भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी। ऐसे में ये अकेला टेस्ट, रेव जैसे नए खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह पक्की करने का गोल्डन चांस है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version