IPL 2025 के एक अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आज पंजाब किंग्स के खिलाफ युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी को डेब्यू करने का मौका दिया। धर्मशाला की सीम-फ्रेंडली पिच पर उतरते हुए दिल्ली ने टीम में बड़े बदलाव किए और पहली बार इस 21 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल का स्वाद चखाया।
टीम मैनेजमेंट ने करुण नायर और ऑलराउंडर विप्रज निगम को बाहर किया और मध्य प्रदेश से आने वाले तेज़ गेंदबाज़ और पावर हिटर माधव तिवारी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। उन्हें DC ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 40 लाख रुपये में खरीदा था।
सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका में मिले मौके

धर्मशाला की कंडीशन्स को देखते हुए टीम ने सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर को प्राथमिकता दी। विप्रज निगम का बाहर बैठना चौंकाने वाला रहा, लेकिन पिच को देखते हुए फैसला रणनीतिक था।
माधव तिवारी अपनी रॉ पेस और आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। DC मैनेजमेंट का मानना है कि वह निचले क्रम में तेजी से रन बना सकते हैं और मिड ओवर्स में अहम विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं।
MP टी20 लीग से मिली पहचान, अब IPL का मौका
तिवारी ने हाल ही में MP टी20 लीग में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने भले ही ज्यादा रन न बनाए हों, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक रहा और उन्होंने तीन विकेट भी चटकाए। इससे पहले उन्होंने U15 और U18 स्तर पर इंदौर डिवीजन के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
उन्होंने U18 मुकाबलों में एक दोहरा शतक भी जड़ा था और 2021-22 की सीनियर डिवीजन MK भाया ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे।
Madhav Tiwari makes his ipl debut with Delhi Capitals
A young exciting talent, watch out for him#DelhiCapitals #IPL2025 pic.twitter.com/hJF60m1GKn
— Shikhar (@SharkVintage_) May 8, 2025
दिल्ली को उम्मीद, युवा जोश बदलेगा किस्मत
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 की शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन हाल के मैचों में टीम को निराशा हाथ लगी है। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए नए चेहरे और नई ऊर्जा की जरूरत महसूस हो रही थी।
DC फैंस और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि माधव तिवारी, जिनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है, इस मौके को दोनों हाथों से लपकेंगे और IPL मंच पर खुद को साबित करेंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







