England vs Zimbabwe 2025: ज़िम्बाब्वे की टीम 22 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। यह एकमात्र मुकाबला 22 मई से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा, जो चार दिवसीय टेस्ट होगा।
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में एक धमाकेदार बदलाव हुआ है और इस बार मौका मिला है एक 21 साल के होनहार बल्लेबाज़ को, जिसका नाम है जेम्स रेव। जॉर्डन कॉक्स के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड ने आखिरी वक्त में रेव को टीम में शामिल किया है।