KKR vs CSK, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने घर में फैंस को निराश कर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई की पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 103 रन ही बना सकी। चेपॉक जैसी धीमी पिच पर भी ये स्कोर बेहद कम माना जाएगा और टीम की बल्लेबाज़ी में आत्मविश्वास की भारी कमी नजर आई।

एक के बाद एक गिरे विकेट

Rahul Tripathi Bold, KKR vs CSK
Rahul Tripathi Bold, KKR vs CSK/Getty Images

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन पारी की शुरुआत से ही CSK की हालत खराब रही। तीसरे ओवर में पहले डेवोन कॉनवे 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, फिर रचिन रवींद्र (4 रन) भी ज्यादा देर नहीं टिके। अन्य खिलाड़ियों में राहुल त्रिपाठी (16 रन) और विजय शंकर (29 रन) ने थोड़ी देर टिककर रन जोड़े लेकिन मिडल ऑर्डर में विकेटों का पतन रुक नहीं पाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा शिवम दुबे ने 31रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई सपोर्ट नहीं मिला।

केकेआर के गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी 

चेन्नई सुपर किंग्स के पारी की शुरुआत से ही KKR के गेंदबाज़ों ने पूरे मैच में अपनी पकड़ बनाकर रखी। CSK के लिए सबसे खतरनाक साबित हुए सुनील नारिन, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरी तरफ से हर्षित राणा ने भी उनका बखूबी साथ दिया। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट की किफायती गेंदबजी ने चेन्नई की टीम की कमर तोड़ दी।

टेक्नोलॉजी से भी CSK की किस्मत नहीं पलटी

चेन्नई ने दो बार DRS का इस्तेमाल किया, पहले डेवोन कॉनवे के एल्बीडब्ल्यू पर और फिर धोनी के विकेट पर  लेकिन दोनों बार उन्हें नाकामी ही हाथ लगी। कोलकाता ने भी एक रिव्यू लिया जो अंपायर के साथ ही रहा।

चेन्नई के 103 रन के जवाब में KKR की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अगर KKR के बल्लेबाज़ टिककर खेलते हैं तो ये मुकाबला आसानी से उनके नाम हो सकता है। 

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version