Tuesday, February 17

IPL 2025, DC vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 40वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता और कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर नजर

DC vs LSG, IPL 2025
DC vs LSG, IPL 2025/Getty Images

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अब्दुल समद, प्रिंस यादव, दिवेश राठी

दिल्ली कैपिटल्स (DC): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

DC की ओर से मोहित शर्मा को बाहर किया गया है और उनकी जगह श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं LSG ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों की स्थिति

दोनों टीमों के नाम इस समय 10-10 अंक हैं। DC ने जहां 7 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है, वहीं LSG ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं। आज जीतने वाली टीम गुजरात टाइटंस के साथ टॉप-2 में शामिल हो जाएगी।

KL राहुल बनाम ऋषभ पंत, पुरानी टीमों के खिलाफ पहली भिड़ंत

DC vs LSG, IPL 2025
Rishabah Pant, DC vs LSG/Getty Images

आज का मुकाबला दो खिलाड़ियों के लिए बेहद खास है। KL राहुल इस सीज़न में पहली बार अपनी पुरानी टीम LSG के खिलाफ खेल रहे हैं। राहुल इस सीज़न में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने अभी तक 53 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट से 266 रन बनाए हैं।

वहीं, ऋषभ पंत जो अब LSG के कप्तान हैं, इस सीज़न में बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 106 रन बनाए हैं। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम लगातार अपने मुकाबले जीत रही है।

क्या मयंक यादव खेलेंगे आज का मुकाबला?

पिछले सीज़न में अपनी 150+ किमी/घंटा की रफ्तार से धमाल मचाने वाले मयंक यादव चोट के बाद पूरी तरह फिट हो चुके हैं। मैदान पर वॉर्मअप करते देखे गए हैं। अगर LSG उन्हें आज उतारती है, तो यह DC की बल्लेबाज़ी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

पिच और परिस्थितियां

लखनऊ का मैदान IPL में बड़े मैदानों में से एक है। आज के मुकाबले में एक स्क्वायर बाउंड्री 72 मीटर तो दूसरी सिर्फ 60 मीटर की है। पिच लाल मिट्टी की है, जिसमें उछाल, गति और स्पिन तीनों की संभावना है।

DC की हालिया फॉर्म पर सवाल

LSG vs DC, Ashutosh Sharma
LSG vs DC, Ashutosh Sharma/Getty Images

DC ने सीज़न की शुरुआत चार लगातार जीतों से की थी, लेकिन पिछले तीन मुकाबलों में से दो में हार मिली है। उनकी गेंदबाजी स्टार्क और कुलदीप यादव पर अधिक निर्भर दिख रही है। आज चमीरा के जुड़ने से बॉलिंग अटैक में धार आने की उम्मीद है।

LSG का घरेलू प्रदर्शन संतुलित

LSG ने इस सीज़न में अब तक 4 घरेलू मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 2 में जीत और 2 में हार मिली है। लेकिन खास बात यह है कि हर मैच में उनका स्कोर 170 से ऊपर रहा है, यानी टीम लो-स्कोरिंग गेम्स से दूर रहना चाहती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Diges Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version