Friday, August 15

IPL 2025: ईडन गार्डन्स, कोलकाता में हुए आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। लेकिन गुजरात टाइटंस ने दिखा दिया कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता। टीम ने जबरदस्त बैटिंग की और 20 ओवर में 198 रन ठोक डाले। अब केकेआर को जीत के लिए 199 रन बनाने होंगे।

गिल और साई ने खेली शानदार पारी

IPL 2025, GT vs KKR
GT vs KKR, Gil with Sai/Getty Images

शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआत से ही तेज गति से स्कोरबोर्ड को चलाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़ दिए। साई ने 36 गेंदों में 52 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। वहीं शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 90 रन की कप्तानी पारी खेली।

बटलर ने आखिरी ओवरों में की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

IPL 2025, Jos Buttler
IPL 2025, Jos Buttler/Getty Images

जोस बटलर ने आखिरी ओवर्स में तेजी से रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 41 रन ठोके और टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया।  कोलकाता के गेंदबाज़ आज कुछ खास नहीं कर पाए। वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला, लेकिन सभी गेंदबाज़ काफी महंगे साबित हुए। वरुण चक्रवर्ती सबसे सस्ते रहे, लेकिन उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला।

KKR के लिए मुश्किल चैलेंज

गुजरात ने शानदार बैटिंग करते हुए 198/3 का स्कोर बनाया। KKR के सामने अब 199 रन का बड़ा टारगेट है। उनके लिए ये आसान नहीं होगा क्योंकि गुजरात के पास रशिद खान, सिराज और सुंदर जैसे धाकड़ बॉलर हैं।

अब सबकी नजरें होंगी अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर पर, कि क्या ये बड़े नाम इतने बड़े टोटल का पीछा कर पाएंगे। अगर KKR को ये मैच जीतना है, तो उन्हें पावरप्ले में बड़ा खेल दिखाना होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version