Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: इस समय सभी क्रिकेट फैंस आईपीएल 2025 (IPL 2025) का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार कुछ खिलाड़ी किसी और टीम की तरफ से धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में शतक लगा चुके खिलाड़ी शुभमन गिल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2025 के सीजन के लिए गुजरात टाइटंस ने इस बार एक अच्छी टीम तैयार की है। वहीं इस टीम ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में खतरनाक बल्लेबाज जोस बटलर को खरीदकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

Shubman Gill
image source via getty images

जोस बटलर वह खिलाड़ी हैं जो अकेले अपने दम पर टीम को जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा इस खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए कई बड़ी पारियां खेली है। इस विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल का (IPL 2025) ओपनिंग करते हुए बहुत शानदार रिकॉर्ड रहा है। यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए कई शतक लगा चुके है। तभी तो इस बार यह कन्फर्म है कि आगामी सीजन में गिल के साथ बटलर ही गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग करते हु दिखाई देंगे।

IPL 2025 सीजन में ओपनिंग करेंगे जोस बटलर :-

इस बार हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ में खरीदा था। तभी तो वह अब इस टीम के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए है। इस विस्फोटक बल्लेबाज का आईपीएल में ओपनिंग करते हुए काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है।

jos buttler
image source via getty images

भारतीय दिग्गज विराट कोहली के बाद बटलर आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल में 8 शतक लगाए है। जबकि राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी जोस बटलर ने अभी तक 7 आईपीएल शतक लगाए है। इसके अलावा बटलर ने आईपीएल 2022 के सीजन में 4 शतक लगाए थे। तभी तो अब पूरी संभावना है कि वह आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे।

शुभमन गिल का गुजरात टीम के लिए ओपनिंग करना तय :-

शुभमन गिल इस समय गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान है। पहले के सीजन की तरह ही वह आईपीएल 2025 (IPL 2025) में भी ओपनिंग करते हुए दिखाई देने वाले है। इस भारतीय युवा बल्लेबाज का आईपीएल में खेलते हुए ओपनिंग का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।

Shubman Gill
image source via getty images

इस दौरान उन्होंने ओपनिंग करते हुए कई बेहतरीन पारियां भी खेली है। वह अभी तक आईपीएल में 4 शतक भी लगा चुके है। इसके अलावा वह आईपीएल 2023 के सीजन में ऑरेंज कैप विनर भी रहे थे। वहीं आईपीएल 2024 के सीजन में भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में शुभमन गिल और जोस बटलर की जोड़ी ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकती है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version