Tuesday, March 10

IPL 2025 KKR Full Schedule: बीसीसीआई ने रविवार, 16 फरवरी 2025 को IPL 2025 का पूरा शेड्यूल जारी किया है। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने अभियान की शुरुआत 22 मार्च को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स, कोलकाता में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ करेंगे।

आईपीएल 2025 में KKR कुल 14 मैच खेलेगी, जिसमें से 7 मैच अपने घरेलू मैदान पर और 7 मैच विपक्षी टीमों के मैदान पर होंगे। वह सीजन का अपना अंतिम मैच भी RCB के खिलाफ खेलेंगे, जो 17 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में आयोजित होगा।

इस सीजन में दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मैच 7:30 बजे से खेले जाएंगे। इस सीजन KKR के दो मैच दोपहर में और बाकी 12 मैच शाम को निर्धारित हैं। यहाँ हम आपको IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।

ये है IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैचों का पूरा शेड्यूल

  1. 22 मार्च, 2025 (शनिवार), शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (कोलकाता)
  2. 26 मार्च, 2025 (बुधवार), शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (गुवाहाटी)
  3. 31 मार्च, 2025 (सोमवार), शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (मुंबई)
  4. 3 अप्रैल, 2025 (गुरुवार), शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता)
  5. 6 अप्रैल, 2025 (रविवार), दोपहर 3:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (कोलकाता)
  6. 11 अप्रैल, 2025 (शुक्रवार), शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई)
  7. 15 अप्रैल, 2025 (मंगलवार), शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (न्यू चंडीगढ़)
  8. 21 अप्रैल, 2025 (सोमवार), शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस (कोलकाता)
  9. 26 अप्रैल, 2025 (शनिवार), शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (कोलकाता)
  10. 29 अप्रैल, 2025 (मंगलवार), शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (दिल्ली)
  11. 4 मई, 2025 (रविवार), दोपहर 3:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (कोलकाता)
  12. 7 मई, 2025 (बुधवार), शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (कोलकाता)
  13. 10 मई, 2025 (शनिवार), शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (हैदराबाद)
  14. 17 मई, 2025 (शनिवार), शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (बेंगलुरु)

IPL 2025 के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

  1. 20 मई, 2025 (मंगलवार), शाम 7:30 बजे – क्वालीफायर 1 (हैदराबाद)
  2. 21 मई, 2025 (बुधवार), शाम 7:30 बजे – एलिमिनेटर (हैदराबाद)
  3. 23 मई, 2025 (शुक्रवार), शाम 7:30 बजे – क्वालीफायर 2 (कोलकाता)
  4. 25 मई, 2025 (रविवार), शाम 7:30 बजे – फाइनल (कोलकाता)

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version