Sunday, February 8

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का जलवा बरकरार है और इस बार उनका शिकार बनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। मैच में DC की जीत के असली हीरो रहे केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स, जिन्होंने मिलकर न सिर्फ टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला, बल्कि DC की इतिहास में सबसे बड़ी 5वें विकेट की साझेदारी भी कर दी।

दोनों ने मिलकर नाबाद 111 रन जोड़े, जो कि दिल्ली फ्रेंचाइज़ी की IPL इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी पांचवीं विकेट की साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 2014 में जेपी डुमिनी और रॉस टेलर के नाम था, जिन्होंने RCB के ही खिलाफ 110 रन जोड़े थे। इसके अलावा स्टब्स ने पिछले सीज़न में भी पंत के साथ KKR के खिलाफ 93 रन की साझेदारी की थी।

राहुल ने शानदार बल्लेबाज़ी कर दिलाई ऐतिहासिक जीत

IPL 2025, Delhi Capitals beat RCB by 6 wickets
IPL 2025, Delhi Capitals beat RCB by 6 wickets/Getty Images

RCB ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 164 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन जब दिल्ली की पारी की शुरुआत हुई तो उनका टॉप ऑर्डर पूरी तरह ढह गया। पहले तीन बल्लेबाज़ सिंगल डिजिट में ही पवेलियन लौट गए। ऐसे में KL राहुल ने मोर्चा संभाला और पहले तो पारी को संभाला, फिर समय के साथ रफ्तार पकड़ी। उन्होंने 37 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 15वें ओवर में हेज़लवुड की बखिया उधेड़ते हुए 22 रन ठोक डाले।

राहुल ने 93* रन बनाए और आखिरी तक नाबाद रहे। दूसरी ओर ट्रिस्टन स्टब्स ने भी समझदारी और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। दोनों ने मिलकर रन बनाए, स्ट्राइक रोटेट की और आखिर में मुकाबला 17.5 ओवर में ही खत्म कर दिया।

चिन्नास्वामी में राहुल का जलवा, पूरे किए 500 IPL रन

KL राहुल के लिए ये मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने M. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने IPL करियर के 500 रन पूरे कर लिए। ये वही मैदान है जहां उन्होंने RCB के लिए खेला था, और अब उसी के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 53 गेंदों पर 93 रन की नाबाद पारी खेली। इसे कहते हैं पुराने घर में नई कहानी लिखना।

दिल्ली की चौथी जीत, अपराजेय रथ पर सवार DC

RCB vs DC, Kuldeep Yadav
RCB vs DC, Kuldeep Yadav/Getty Images

दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है और अब तक IPL 2025 की इकलौती ऐसी टीम बनी हुई है जो अपराजेय है। पॉइंट्स टेबल पर अब DC दूसरे नंबर पर है। वहीं, RCB को इस हार का खामियाज़ा भुगतना पड़ा है और वो 5 में से 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version