Saturday, February 7

IPL 2025, CSK vs KKR: आईपीएल 2025 में आज 11 अप्रैल (शुक्रवार) को 25वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच आज यह मैच चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के सीजन में अबकी बार यहां पर कुल 7 मैच खेले जाएंगे। वहीं अभी तक आईपीएल 2025 के सीजन में केकेआर की टीम ने 2 मैच जीते हैं। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक मैच में जीत मिली है। आइए मैच से पहले इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी आंकड़े भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम की पिच लाल मिट्‌टी से बनाई गई है। जिसके चलते हुए यहां की पिच हमेशा से स्पिनरों को मदद करती है। लेकिन मैच के शुरुआत में यह कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मदद करती है। इस मैदान की पिच काफी सूखी और सख्त होती है।

MA Chidambaram Stadium
MA Chidambaram Stadium

जिसके चलते हुए यहां पर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो यह खराब होना शुरू हो जाती है। इसके चलते हुए यहां पर मैच में बड़े स्कोर बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। तभी तो अभी तक आईपीएल 2025 में यहां पर 3 मैच खेले गए हैं, लेकिन इनमें हमें 200 रनों का आंकड़ा नहीं देखने को मिला है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 10 अप्रैल को चेन्नई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं आज यहां पर मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा। अब ऐसे में सभी खिलाड़ियों को यहां पर गर्मी से ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल से जुड़े कुछ आंकड़े :-

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के कुल 88 मैच खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 51 मैच में जीत दर्ज की है। जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को केवल 37 मैच में जीत हासिल हुई है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

वहीं चेन्नई में उच्चतम टीम स्कोर CSK (246/5 बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2010) के नाम दर्ज है। जबकि न्यूनतम टीम स्कोर (RCB, 70 बनाम CSK, 2019) के नाम है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 और दूसरी पारी का 150 रन का रहा है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 11 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए CSK की टीम को इनमें से 8 मैचों में जीत मिली है। जबकि केकर की टीम को केवल 3 ही मैचों में जीत मिली है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

इसके अलावा चेन्नई की टीम ने अभी तक यहां पर कुल 74 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 51 मैच में जीत मिली है। जबकि 22 मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ केकेआर की टीम ने चेन्नई में कुल 15 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको 5 मैच में जीत मिली है, जबकि 10 मैचों में उनको हार का सामना करना।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version