IPL 2025, DC vs KKR: आईपीएल 2025 के सीजन में आज 29 अप्रैल को 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। जबकि केकेआर की टीम इस समय अभी 7 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर मौजूद है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।

केकेआर का पलड़ा रहा है भारी :-

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अगर इन दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 34 मैच खेल जा चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए दिल्ली की टीम को इनमें से केवल 15 में जीत मिली है, जबकि 18 मुकाबलों को केकेआर की टीम ने जीता है।

KKR
KKR

इस दौरान इन दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं इन दोनों के बीच अगर पिछले 8 मुकबलों की बात करें तो दोनों 4-4 से बराबर रहे हैं। तभी तो हम कह सकते हैं कि इन दोनों के बीच अभी तक पलड़ा केकेआर का ही भारी रहा है। वहीं इस सीजन में यह दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत होने वाली है।

आज ऐसी हो सकती है DC की टीम :-

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम के खिलाफ खेलते हुए 54 रनों से हार मिली थी। क्यूंकि उस मैच में दिल्ली की टीम के शीर्ष बल्लेबाज कुछ ज्यादा नहीं कर पाए थे। लेकिन आज के इस मैच में दिल्ली की टीम को अपने प्रमुख बल्लेबाजों से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहने वाली है।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

DC की संभावित टीम : फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार।

आज ये हो सकते हैं DC के इम्पेक्ट प्लेयर :- आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी और डोनोवन फरेरा।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है KKR :-

केकेआर की टीम का पिछले मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। तब उसको केवल एक अंक से ही संतुष्ट होना पड़ा था। वहीं उस मैच में केकेआर के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे। आज दिल्ली के इस मैदान पर केकेआर के स्पिन गेंदबाज हावी होने का प्रयास करेंगे। क्यूंकि केकेआर के पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे धाकड़ स्पिन गेंदबाज हैं।

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

KKR की संभावित टीम : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

आज ये हो सकते हैं KKR के इम्पेक्ट प्लेयर :- मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे और मोइन अली।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी आज नजर :-

दिल्ली के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अभी तक इस सीजन में 8 पारियों में 60.66 की बल्लेबाजी औसत और 146.18 की स्ट्राइक रेट के साथ 364 रन बनाए हैं। वहीं इस सीजन उनके बल्ले से अभी तक 3 अर्धशतक भी आए हैं।

KL Rahul
KL Rahul

जबकि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी इस सीजन में खेली 8 पारियों में 38.71 की बल्लेबाजी औसत और 146.48 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं। इसके अलावा दिल्ली के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, जिनको चाइनामैन भी कहा जाता है, ने अभी तक इस सीजन 9 मैचों में 6.55 की इकॉनमी रेट के साथ 12 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : केएल राहुल (उपकप्तान) और रहमानुल्लाह गुरबाज।

बल्लेबाज : ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), करुण नायर और अजिंक्य रहाणे।

ऑलराउंडर्स : अक्षर पटेल और सुनील नरेन।

गेंदबाज : वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा।

आईपीएल 2025 में आज 29 अप्रैल को DC और KKR के बीच होने वाला यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वाही इस मैच को आज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version