Sunday, March 22

Padma Award: इस मौजूदा समय में आर अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं 28 अप्रैल का दिन उनके लिए काफी खास था। तभी तो उनको भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनके अलावा भी इस बार कई अन्य खिलाड़ियों को भी पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें पूर्व हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश का नाम भी शामिल है।

आर अश्विन को मिला पद्म पुरस्कार :-

R Ashwin
R Ashwin

बीते दिन सोमवार 28 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी आर अश्विन को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं इस सम्मान समारोह में पीएम मोदी के अलावा कई बड़े सितारों ने शिरकत की।

इस अवार्ड को हासिल करने वाले अश्विन 40वें भारतीय क्रिकेटर बने हैं। क्यूंकि उनसे पहले जहीर खान, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर समेत कई अन्य प्लेयर्स को यह अवॉर्ड मिल चूका है। वहीं साल 2023 में गुरचरण सिंह को यह अवार्ड दिया गया था।

अश्विन ने 2024 में लिया था संन्यास :-

आर अश्विन का नाम भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाजों में आता है। इसके अलावा वह भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले सबसे महान भारतीय स्पिनरों में से एक हैं। पिछले साल उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आईपीएल में इस मौजूदा समय में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से 2025 के सीजन में खेल रहे हैं।

पीआर श्रीजेश को मिला पद्म भूषण :-

PR Sreejesh
PR Sreejesh

पीआर श्रीजेश का नाम भारत के महान हॉकी खिलाड़ियों में लिया जाता है। उन्होंने कई बार भारत को मुश्किल स्थिति से भी निकाला है। उन्होंने भारत को ओलंपिक में पदक दिलाने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके चलते हुए उनको अब भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने पिछले साल ही ओलंपिक के बाद हॉकी से सन्यास ले लिया था। तभी तो उनका नाम भारतीय हॉकी इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में लिया जाता है। उन्होंने भारत को पुरुष हॉकी में लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं साल 2021 में उनको खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसकेअलावा साल 2022 में वह साल 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुने गए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version