Wednesday, February 25

IPL 2025, LSG Vs RCB: आईपीएल 2025 में आज 27 मई को 70 वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है। इस समय आरसीबी की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर मौजूद है और यह अपना आखिरी मैच जीतकर शीर्ष-2 स्थानों में अपनी जगह कप पक्का करना चाहती है। जबकि लखनऊ की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तभी तो आज के इस मैच में लखनऊ की टीम अपनी घरेलु परिस्थिति का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगी। आइए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।

दोनों के बीच लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को 3 में जीत मिली है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 2 मैच में जीत मिली है।

Virat Kohli
Virat Kohli

आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच यह पहला ही मैच खेला जाएगा। वहीं पिछले आईपीएल सीजन 2024 में भी ये दोनों टीमें सिर्फ 1 मैच में भिड़ी थी। तब उस मैच को लखनऊ की टीम ने 28 रनों से अपने नाम कर लिया था। जबकि आईपीएल 2023 के सीजन में इन दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था।

इस तरह की हो सकती है आज RCB की टीम :-

आरसीबी की टीम को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ 42 रनों से हार मिली थी। आज आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की टीम में वापसी हो सकती है। इस समय वह अपनी उंगली की चोट से ठीक हो रहे हैं। इससे पिछले मैच में वह वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले थे।

RCB
RCB

RCB की संभावित टीम : फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा।

आज ये हो सकते है RCB के इम्पेक्ट प्लेयर :- मयंक अग्रवाल, रसिख डार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, और नुवान तुषारा।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है LSG की टीम :-

अपने पिछले मैच में LSG की टीम ने गुजरात टाइटंस की टीम को 33 रनों से हराया था। अपनी टीम के लिए उस मैच में मिचेल मार्श ने शतक और निकोलस पूरन ने अर्धशतक लगाया था। लेकिन इस समय कप्तान ऋषभ पंत काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। आज वह अपने आखिरी लीग मैच में अच्छी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG की संभावित टीम : मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, दिग्वेश राठी, आकाश दीप, आवेश खान, और विलियम ओरूर्के।

आज ये हो सकते है LSG के इम्पेक्ट प्लेयर :- शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ, डेविड मिलर और प्रिंस यादव।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-

आईपीएल 2025 के सीजन में लखनऊ के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने खेली 12 पारियों में 46.66 की बल्लेबाजी औसत और 161.84 की स्ट्राइक रेट के साथ 560 रन बनाए हैं। वहीं अपने पिछले मैच में उन्होंने शानदार शतक (117 रन) भी लगाया था।

Mitchell Marsh
Mitchell Marsh

जबकि आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अभी तक 12 पारियों में 60.88 की बल्लेबाजी औसत और 145.35 की स्ट्राइक रेट के साथ 548 रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से कुल 7 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने खेली 10 पारियों में 17.27 की औसत के साथ 18 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : निकोलस पूरन और फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज : विराट कोहली (उपकप्तान), मिचेल मार्श (कप्तान), आयुष बडोनी और रजत पाटीदार।

ऑलराउंडर्स : एडेन मार्करम और क्रुणाल पांड्या।

गेंदबाज : भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रवि बिश्नोई।

आईपीएल 2025 में आज 27 मई को RCB और LSG के बीच होने वाला यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version