Thursday, March 5

IPL 2025, LSG Vs SRH:- आईपीएल 2025 के सीजन में आज 19 मई को 61वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइडर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इस सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम ने अभी तक 5 मैच जीते हैं, जबकि पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम ने केवक 3 ही मैच जीते हैं। आज के इस मैच को लखनऊ की टीम हार हाल में जीतना चाहेगी। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला है। आइए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े भी जान लेते हैं।

LSG की टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए लखनऊ की टीम को 4 में जीत मिली है, जबकि हैदराबाद की टीम को केवल एक ही मैच में जीत मिली है।

Lucknow Super Giants (LSG), IPL 2025
Lucknow Super Giants (LSG), IPL 2025

इससे साफ पता चलता है कि LSG का पलड़ा ही अभी तक भारी रहा है। लेकिन हैदराबाद की टीम ने अभी हाल के मैचों में काफी आक्रामक अंदाज़ में क्रिकेट खेला है। लेकिन इन दोनों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड यह दर्शाते हैं कि LSG को इस मुकाबले में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है। जिसके चलते हुए यह टीम एक बार फिर से जीत हासिल कर सकती है।

ऐसी ही सकती है आज SRH की टीम :-

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला गया पिछला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। लेकिन उस मैच से पहले हैदराबाद की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी 38 रनों से हार मिली थी। वहीं इस समय हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। लेकिन इस मैच को जीत कर यह टीम अपनी अंक तालिका को कुछ अच्छा करना चाहेगी।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

SRH की संभावित एकादश : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी और मोहम्मद शमी।

आज ये हो सकते हैं SRH के इम्पेक्ट प्लेयर :- जयदेव उनादकट, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर और ट्रेविस हेड।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है LSG की टीम :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ करारी हार मिली थी। लेकिन अब यह टीम उस हार को भुलाकर आज के मैच को जीतने के इरादे से खेलने वाली है। इस सीजन में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। लेकिन आज उनकी टीम को अपने कप्तान से एक शानदार पारी की उम्मीद होगी।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG की संभावित एकादश : एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, आकाश महाराज सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, आकाश दीप और प्रिंस यादव।

आज ये हो सकते हैं LSG के इम्पेक्ट प्लेयर :- रवि बिश्नोई, मिचेल मार्श, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके और शाहबाज अहमद।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी आज सभी की नजर :-

लखनऊ सुपर जाइंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के बल्ले से पिछले 10 मैच में 192.52 की स्ट्राइक रेट से 335 रन आए हैं। जबकि उनके अन्य बल्लेबाज मार्करम ने भी खेले अपने पिछले 10 मैचों में 333 रन बनाए हैं।

Nicholas Pooran
Nicholas Pooran

इसके अलावा हैदराबाद के बल्लेबाज क्लासेन ने खेले अपने पिछले 10 मैच में 277 रन बनाए हैं। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने भी खेले अपने पिछले 10 मैचों में 177.91 की स्ट्राइक रेट से 290 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में दिग्वेश राठी ने खेले अपने पिछले 10 मैच में 10 विकेट लिए हैं। जबकि पैट कमिंस ने खेले अपने 10 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और निकोलस पूरन (उपकप्तान)।

बल्लेबाज : ट्रेविस हेड और आयुष बदोनी।

ऑलराउंडर : अभिषेक शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी और एडेन मार्करम।

गेंदबाज : पैट कमिंस, दिग्वेश सिंह राठी और आवेश खान।

आईपीएल 2025 में आज 19 मई को LSG और SRH के बीच होने वाला यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आज इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version