Friday, February 13

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आईपीएल 2025 के सिन के लिए केकेआर की टीम ने अपनी रिटेंशन लिस्ट में इस बार एक ऐसे खिलाड़ी को रखा है जो अब दक्षिण अफ्रीका में जाकर तबाही मचा रहा है। इसके अलावा आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन के लिए केकेआर की टीम ने अपनी रिटेंशन लिस्ट में 6 खिलाड़ियों को रखते हुए रिटेन किया है।

Varun Chakraborty
image source vis getty images

इसके अलावा इन 6 रिटेन किए गए खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी ऐसा है जिसे केकेआर की टीम ने सीजन 2025 (IPL 2025) से पहले 12 करोड़ में रिटेन किया था। इसके अलावा अगर यह खिलाड़ी इस बार रिटेन नहीं हुआ होता तो केकेआर की टीम को इस खिलाड़ी के लिए काफी बड़ी बोली लगानी पड़ती।

IPL 2025 वरुण चक्रवर्ती के लिए चुकानी पड़ती बड़ी कीमत :-

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने आगामी सीजन 2025 (IPL 2025) से पहले रिंकू सिंह को 13 करोड़, वरुण चक्रवर्ती को 12, सुनील नरेन को 12, आंद्रे रसेल को 12, हर्षित राणा को 4 और रमनदीप सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया है। इसके अलावा अभी भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है।

Varun Chakraborty
image source vis getty images

वहीं इस सीरीज में भारतीय स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती काफी कहर बरपा रहे है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे है। उससे उनकी बड़ी बोली लगने के पूरे आसार थे। तभी तो अगर इस बार वह (IPL 2025) ऑक्शन में जाते तो केकेआर को उनके लिए 20 करोड़ भी खर्च करने पड़ सकते थे।

दूसरे टी20 में वरुण चक्रवर्ती ने लिए 5 विकेट :-

इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने केवल 124 रन ही बनाए थे। वहीं इसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की मुकाबले में वापसी करा दी थी।

Varun Chakraborty
image source vis getty images

इस दूसरे मुकाबले में वरुण ने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 17 रन देकर 5 अफ्रीकी बल्लेबाजों का शिकार किया था। लेकिन इन सब के वाबजूद भी अंत में भारतीय टीम को जीत हासिल नहीं हो पाई। क्यूंकि इस मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 3 विकेट से हरा दिया।

केकेआर टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन :-

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के साथ यह स्पिन गेंदबाज काफी लंबे समय से जुड़ा हुआ है। अपनी लाजवाब गेंदबाजी के चलते हुए उनको करिश्माई स्पिनर का टैग इसी टीम के लिए खेलते हुए मिला था। वहीं अभी तक इस टीम के लिए खेलते हुए उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

Varun Chakraborty
image source vis getty images

इसके अलावा पिछले सीजन 2024 में भी कोलकाता की टीम को चैंपियन बनाने में भी उनका काफी अहम रोल रहा था। क्यूंकि पिछले सीजन में इस टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 15 मैच में 21 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा वह इस सीजन में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती साल 2020 में कोलकाता की टीम के साथ जुड़े थे। तभी तो वरुण चक्रवर्ती ने इस टीम के लिए 6 सीजन खेलते हुए 69 मैचों में 82 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version