Saturday, July 12

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आईपीएल 2025 में इस बार मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में ओपनर ईशान किशन का नाम नहीं है। क्यूंकि आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को रिटेन किया है।

वहीं लंबे समय से मुंबई की टीम के साथ रहने वाले ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम ने रिलीज कर दिया है। लेकिन अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि इस बार (IPL 2025) रोहित शर्मा के साथ टीम के लिए ओपनिंग कौन करेगा। तभी तो अब रोहित के जोड़ीदार के रुप में यह टीम बतौर ओपनर इन तीन विदेशी बल्लेबाजों को टारगेट कर सकती है। इसके अलावा यह तीनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

IPL 2025 जोस बटलर :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का यह खिलाड़ी काफी लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ जुड़ा हुआ था। लेकिन इस आगामी सीजन से पहले उन्हें राजस्थान की टीम ने रिलीज कर दिया है। इसके अलावा अपनी इस टीम के लिए बतौर ओपनर बटलर का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था।

image source vis getty images

इस बल्लेबाज ने कई बार अकेले दम राजस्थान रॉयल्स को मैच जिताए हैं। इसके अलावा अभी उनकी उम्र केवल 34 साल है। तभी तो इस बार (IPL 2025) मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम उनपर बड़ी बोली लगा सकती है। वहीं जोस बटलर ने अभी तक आईपीएल में खेलते हुए 107 मैच में 7 शतक और 19 अर्धशतक की मदद से 3582 रन बनाए हैं। इसके अलावा इससे पहले यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेल भी चुका है।

फिल साल्ट :-

पिछले 2 साल से इंग्लैंड का यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में खेल रहा है। इस छोटे से समय में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह इंग्लिश खिलाडी साल 2023 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेला था। जबकि आईपीएल 2024 के सीजन में यह खिलाड़ी केकेआर की टीम का हिस्सा रहे थे।

image source vis getty images

इसके अलावा आईपीएल 2024 के सीजन में इस बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से काफी तबाही मचाई थी। इसके वाबजूद भी केकेआर की टीम ने उनको (IPL 2025) नीलामी से पहले रिलीज कर दिया है। तभी तो अब ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम उनको भी टारगेट कर सकती है। इसके अलावा आईपीएल के 2 सीजन में खेलते हुए साल्ट ने 21 मैचों में 6 अर्धशतक लगाते हुए 653 रन बनाए हैं।

क्विंटन डिकॉक :-

क्विंटन डिकॉक भी दक्षिण अफ्रीका का एक बेहतरीन विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज हैं। वहीं इससे पहले भी यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। क्यूंकि साल 2022 के सीजन से यह खिलाड़ी एलएसजी की टीम का हिस्सा थे। लेकिन आईपीएल 2025 (IPL 2025) के इस आगामी सीजन से पहले उनको टीम ने रिलीज कर दिया है।

image source vis getty images

साउथ अफ्रीका का यह बल्लेबाज बाएं हाथ से बल्लेबाजी करता है। इसके अलावा यह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ मुंबई की टीम के लिए एक आदर्श ओपनिंग साझेदार हो सकते हैं। तभी तो उनको भी एक बार फिर से मुंबई की टीम टारगेट कर सकती है। आईपीएल में अभी तक इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने 107 मैचों में 2 शतक और 23 अर्धशतक लगाते हुए 3157 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 140 रन रहा है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version