Sunday, February 8

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख अब नजदीक आ रही है। वहीं आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को होने वाला है। इसके अलावा इस बार यह मेगा नीलामी काफी मजेदार होने वाली है। क्यूंकि इस बार ये सभी फैंस यह जानना चाहते है कि जोस बटलर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार खिलाड़ी आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले है।

IPL 2025 Mega Auction: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच होगा आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन, बीसीसीआई वेन्यू तय करने में लगा
image source vis getty images

वहीं इस बार मेगा ऑक्शन (IPL 2025) में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर भी सभी टीमों की निगाहें रहने वाली है। क्यूंकि आपको तो पता ही है कि चेन्नई की टीम हमेशा से सीनियर खिलाड़ियों को ही अपनी टीम के साथ जोड़ती है। उनको अपनी टीम के साथ जोड़कर खेलने का मौका देती है। वहीं इस बार की मेगा नीलामी में चेन्नई की टीम भी उन उम्रदराज खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ सकती है जो उनकी टीम को चैंपियन बना सकती है।

फॉफ डु प्लेसी :-

आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले इस बार मेगा ऑक्शन से पहले बेंगलुरु की टीम ने अपने कप्तान फॉफ डु प्लेसी को रिलीज कर दिया था। वहीं अब सभी जानना चाहते है कि डु प्लेसी आईपीएल 2025 (IPL 2025) की नीलामी में किस टीम का हिस्सा बनने वाले है। इसके अलावा अब ऐसा भी माना जा रहा है कि सीएसके नीलामी में उनको खरीद सकती है।

Faf Du Plessis
image source vis getty images

वहीं इससे पहले भी वह चेन्नई की टीम के लिए कई मैच विनिंग पारी खेल चुके है। इसके अलावा वह काफी विस्फोटक बल्लेबाज भी है। इसके अलावा वह एक शानदार फील्डर भी हैं। वहीं अगर इस बार के मेगा ऑक्शन में चेन्नई की टीम इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ती है तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

IPL 2025 मिचेल स्टार्क :-

पिछले सीजन कोलकाता की टीम ने मिचेल स्टार्क को सबसे महंगा 24.75 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले इस टीम ने उनको रिलीज कर दिया है। वहीं पिछले सीजन इस खिलाड़ी का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। लेकिन प्लेऑफ में खेलते हुए उन्होंने अपने प्रदर्शन से कोलकाता की टीम को चैंपियन बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई थी।

Mitchell Starc
Mitchell Starc

इसके अलावा अब यदि आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में यह खिलाड़ी आता है तो चेन्नई की टीम उनको टारगेट कर सकती है। क्यूंकि इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के पास इतनी काबिलियत है कि वो किसी भी बल्लेबाज को अपना शिकार बना सकते हैं।

जेम्स एंडरसन :-

इस बार इंग्लैंज के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आईपीएल (IPL 2025) खेलने की इच्छा जताई है। इसके लिए इस बार एंडरसन ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। तभी तो अब ऐसा माना जा रहा है कि कई टीमें उनको आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी में टारगेट कर सकती है।

James Anderson : आखिरी टेस्ट में जेम्स एंडरसन का बड़ा कारनामा, इस मामले में कपिल देव को छोड़ बने पहले तेज गेंदबाज
image source vis getty images

वहीं इस बार इंग्लैंड के इस उम्रदराज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन पर चेन्नई की टीम सबसे बड़ी बोली लगा सकती है। क्यूंकि एंडरसन दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। इसके अलावा उनके पास खेलने का भी काफी अनुभव है। जिसके चलते हुए वह जिस भी टीम के साथ जुड़ेंगे तो उसको चैंपियन बना सकते है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version