IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के सीजन से पहले इस बार मेगा नीलामी होने वाली है। क्यूंकि इस होने वाली मेगा नीलामी पर सभी खिलाड़ियों, टीमों और फैंस की नजरें टिकी हुई है। वहीं इस बार भी कई खिलाड़ी एक बार फिर से इस होने वाली मेगा नीलामी में करोड़पति बनते हुए दिखाई देंगे।

इसके अलावा कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जो किसी समय काफी बड़ी कीमत में बिके थे। पिछली बार हुई मिनी नीलामी (IPL 2025 Mega Auction) में उनको काफी काम कीमत मिली थी। लेकिन इस बार होने वाली मेगा नीलामी (IPL 2025 Mega Auction) में वह सभी इस बार बड़ी कीमत पा सकते है। तभी तो आइए आपको ऐसे ही एक बड़े खिलाड़ी के बारें में हम बताना चाहते है।
IPL 2025 Mega Auction इस खिलाड़ी पर लगेगी बड़ी बोली :-
आईपीएल 2025 के सीजन के लिए होने वाली इस मेगा नीलामी (IPL 2025 Mega Auction) में इंग्लैंड के युवा धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रुक पर इस बार एक बड़ी बोली लग सकती है। क्यूंकि अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 वनडे मैचों की सीरीज में बतौर इंग्लैंड के कप्तान ब्रुक ने टी 20 के अंदाज में बल्लेबाजी की थी।

वहीं हैरी ब्रुक ने इस वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में खेलते हुए एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा इन 3 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 150 के आस पास रहा था। तभी तो उनके इस हालिया प्रदर्शन पर इस बार सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बार की मेगा नीलामी (IPL 2025 Mega Auction) में उनपर बड़ी बोली लग सकती है। क्यूंकि यह इंग्लिश खिलाड़ी टॉप ऑर्डर और मीडिल ऑर्डर सभी पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकता है।
IPL 2025 Mega Auction पिछले सीजन में 13.25 करोड़ में बिके थे ब्रूक :-

साल 2023 के सीजन में हुए ऑक्शन में यह इंग्लिश खिलाड़ी 13.25 करोड़ में बिका था। उस समय उनको एसआरएच ने खरीदा था। लेकिन तब इनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। उस सीजन में केवल एक शतक लगाने के बाद वह पूरे सीजन में फ्लॉप रहे थे।

उसके बाद फिर उनको टीम से रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद फिर साल 2024 में हुए मिनी ऑक्शन में उनको डीसी ने 4 करोड़ में खरीदा था। लेकिन अब उनके इस हालिया प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि इस बार उन पर एक बार फिर से करोड़ों की बोली लग सकती है।
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला कब ? 3 अक्टूबर से होगा आगाज़







