Tuesday, February 3

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025 Mega Auction: इस समय आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों की तैयारियां काफी अच्छे तरीके से चल रही है। वहीं इस समय सभी क्रिकेट फैंस रिटेंशन लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा वह यह भी जानना चाहते है कि इस बार आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) कब और कहां आयोजित किया जाएगा।

IPL 2025 Mega Auction
image source vis getty images

वहीं इस मेगा नीलामी (IPL 2025 Mega Auction) की एक संभावित तारीख सामने आई है। लेकिन अभी तक भी बीसीसीआई की तरफ से इसकी पुष्टि होनी बाकी है। लेकिन बीसीसीआई ने इस बार के आईपीएल की नीलामी (IPL 2025 Mega Auction) को लेकर खास प्लान भी बनाया है। क्यूंकि इस बार जब भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेगी तब उसी दौरान आईपीएल की मेगा नीलामी ((IPL 2025 Mega Auction) होती हुई नजर आ सकती है।

24, 25 नवंबर को हो सकता है IPL 2025 Mega Auction :-

इस बार आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) 24 और 25 नवंबर को आयोजित किया जा सकता है। क्यूंकि इस समय भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से शुरू होगा। तब ही आईपीएल का मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction)  किया जा सकता है।

IPL 2025 Mega Auction
image source vis getty images

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मैच भारतीय समय अनुसार सुबह जल्दी शुरू होंगे। वहीं इस बार यह मुकाबले दोपहर बाद करीब तीन बजे तक भी चलने की संभावना है। वहीं अगर इस बार आईपीएल की मेगा नीलामी भी इसी दौरान की जाती है तो यह दोपहर करीब दो बजे से शुरू होने की संभावना है। तभी तो इस बार बहुत ज्यादा वक्त का टकराव होने की संभावना नहीं है। इस तरह से सभी फैंस इन दोनों को ठीक ढंग से देख पाएंगे।

कहां हो सकता है IPL 2025 Mega Auction :-

अभी आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए वेन्यू के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। एक रिपोर्ट में खबर आ रही है कि बीसीसीआई इन 2 शहरों के नाम पर विचार कर रहा है, जहां पर आईपीएल का ऑक्शन किया जा सकता है। क्यूंकि अब रिपोर्ट में माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने सऊदी अरब में मेगा ऑक्शन को करवाने का फैसला ले लिया है।

IPL 2025 Mega Auction: सामने आई आईपीएल मेगा ऑक्शन की फाइनल डेट, जानें कब और कहां होगा आयोजन
IPL 2025 Mega Auction

तभी तो अब इसके लिए बीसीसीआई को रियाद और जेद्दा में से किसी एक शहर को चुनना पड़ेगा। इसके लिए खबर आ रही है कि बीसीसीआई ने अपने कुछ अधिकारियों को सऊदी अरब भेज भी दिया है। इसके अलावा कुछ अधिकारी 21 अक्टूबर के दिन सऊदी के लिए रवाना हो भी गए। तभी तो बीसीसीआई की ओर से जल्द ही मेगा ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया जएगा।

सभी टीमें देंगी रिटेन-रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट :-

इस बार आईपीएल 2025 के सीजन से पहले इसके लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है। तभी तो ऐसे में सभी टीमें अपने-अपने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट तैयार करने में लगी हुई है। क्यूंकि इस ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट को आखिरी रूप देने और सबमिट करने के लिए फ्रेंचाइजी के पास 31 अक्टूबर, शाम 5 बजे तक का समय है। वहीं इस रिटेन लिस्ट का इंतजार सभी फैंस कर रहे है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version