IPL 2025, MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद लगातार दो मैच हार चुकी है। पहले आरसीबी और फिर रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उसे हार मिली। CSK की इस ख़राब प्रदर्शन के बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी पर ऐसा बयान दिया जो सच में चौंकाने वाला है। आइए जानते हैं, हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने महेंद्र सिंह धोनी पर ऐसा क्या बयान दिया, जो लोगो को हैरान कर रहा है। 

CSK की लगातार दो हार से निराश फैंस 

IPL 2025, MS Dhoni/Getty Images

 ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2025 में अपने पिछले दो मैच गंवा दिए हैं। पहले मुकाबले में उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली थी लेकिन उसके बाद उन्हें पहले आरसीबी और उसके बाद RR के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। CSK की लगातार दो हार ने फैंस को निराश कर दिया है। 

हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर क्या कहा? 

चेन्नई की इस हार के बीच हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक ऐसा बयान दे दिया है जो लोगों को हैरान कर रहा है। फ्लेमिंग ने बताया कि, धोनी अपने पांव की चोट की वजह से ज्यादा बल्लेबाजी नहीं कर सकते। वो 10 ओवर से ज्यादा नहीं खेल सकते।

फ्लेमिंग ने कहा कि, धोनी के घुटने पहले जैसे नहीं है और वो पूरी ताकत के साथ 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते। अब अगर कोई और खिलाड़ी धोनी की हालत में हो तो उसे मैच खिलाना तो छोड़िए टीम में भी ना रखा जाए, तो सवाल ये है कि आखिर क्यों चेन्नई सुपरकिंग्स उनके पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद उन्हें लगातार अपनी टीम में मौका दे रही है। 

चेन्नई सुपरकिंग्स की रीढ़ की हड्डी हैं धोनी 

MS Dhoni, RR vs CSK/Getty Images

CSK की कमान भले ही ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में हो लेकिन टीम की लीडरशिप महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में ही रहती है। मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह हर एक फैसला धोनी से पूछकर ही लिया जाता है। चेन्नई सुपरकिंग्स का सबसे बड़ा नाम और फेस धोनी ही हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स का मतलब धोनी ही है।

जब भी CSK का मैच होता है तो फैंस हजारों की संख्या में स्टेडियम पहुंचते हैं और इसकी मुख्य वजह धोनी है। माही का चेहरा और उनकी शख्सियत की वजह से चेन्नई सुपरकिंग्स को काफी आर्थिक फायदा होता है। यही वजह है कि, लगभग 44 साल के होने के बावजूद धोनी मैदान में उतर रहे हैं। फैंस का मानना है कि, जिस दिन धोनी CSK से बाहर हो जायेंगे उसी दिन से स्टेडियम में दर्शकों की संख्या में कमी आने लगेगी। 

CSK को सोशल मीडिया से भी होता है काफी फायदा 

धोनी भले ही खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते लेकिन जब चेन्नई की टीम उनका एक वीडियो या फोटो इंस्टाग्राम या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करती है तो क्या होता है, ये आप ही जानते हैं। धोनी की वजह से ही चेन्नई ने सोशल मीडिया की पिच पर भी झंडे गाड़े हुए हैं। ऐसे में यह साफ है कि, जो खिलाड़ी आपके लिए नाम और पैसा दोनों लाता हो उसे कोई टीम क्यों ही बाहर करना चाहेगी। 

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version