Sunday, February 8

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 43वां मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि यह एमएस धोनी के करियर का 400वां टी20 मैच होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

प्लेऑफ की रेस में बने रहने की आखिरी उम्मीद

Sunrisers Hyderabad opts to ball, CSK vs SRH, Match 43, IPL 2025
Sunrisers Hyderabad opts to ball, CSK vs SRH, Match 43, IPL 2025

आईपीएल 2025 में अब तक का सफर दोनों टीमों के लिए निराशाजनक रहा है। CSK और SRH दोनों ही 8-8 मैचों में केवल 2-2 जीत हासिल कर सके हैं। पॉइंट्स टेबल में चेन्नई फिलहाल 10वें और हैदराबाद 9वें स्थान पर है। ऐसे में आज की हार किसी एक टीम के लिए प्लेऑफ की दौड़ लगभग खत्म कर देगी।

धोनी के ऐतिहासिक मुकाबले पर सबकी निगाहें

महेंद्र सिंह धोनी आज अपने टी20 करियर का 400वां मुकाबला खेलने जा रहे हैं। यह मील का पत्थर भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण है। चेन्नई के घरेलू मैदान पर यह मुकाबला और भी भावुक हो गया है क्योंकि चेपॉक धोनी का ‘किला’ माना जाता है।

SRH के लिए चेन्नई में नहीं है एक भी जीत

सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्नई के खिलाफ चेपॉक में अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। इतिहास SRH के खिलाफ है, लेकिन खराब फॉर्म से जूझ रही CSK के खिलाफ वे इस मिथक को तोड़ने की कोशिश करेंगे।

दोनों टीमों की बड़ी परेशानी का कारण बल्लेबाजी

सीजन में अब तक दोनों टीमों की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी बल्लेबाजी रही है। CSK के अनुभवी बल्लेबाज़ लगातार फ्लॉप रहे हैं। SRH के धाकड़ नामों वाला बल्लेबाजी क्रम सामूहिक रूप से विफल रहा है।

CSK के लिए युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की बल्लेबाजी में उम्मीद की किरण देखी जा रही है, जिन्होंने पिछले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ प्रभावित किया था।

गेंदबाज़ी में भी SRH की चिंता बरकरार

Mohammed Shami, IPL
Mohammed Shami, IPL/Getty Images

SRH के गेंदबाजों ने अब तक टूर्नामेंट में सबसे कम विकेट (38) लिए हैं और उनकी इकॉनमी रेट (10.59) भी सबसे खराब है। कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा ओवर फेंके हैं लेकिन उन्हें 40 की औसत से ही विकेट मिल पाए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

चेन्नई सुपर किंग्स : शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version