Thursday, June 18

IPL 2025 के प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने अपनी टीम में तीन नए विदेशी खिलाड़ियों को जोड़ा है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो, तेज़ गेंदबाज़ रिचर्ड ग्लीसन और श्रीलंका के लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान चरित असलंका को टीम में शामिल किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की स्थिति में ही मैदान पर उतरेंगे।

किसकी जगह आए ये तीन नए खिलाड़ी?

इन तीनों खिलाड़ियों को टीम में इसलिए शामिल किया गया है, क्योंकि विदेशी खिलाड़ी विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश लीग स्टेज के बाद अपनी-अपनी नेशनल टीमों के साथ जुड़ने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश को दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल के लिए टीम में चुना गया है, जहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, विल जैक्स को इंग्लैंड की ओर से वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज़ में हिस्सा लेने के लिए लौटना होगा।

जॉनी बेयरस्टो ने टी20 फॉर्मेट में बनाए हैं 5000 से ज्यादा रन

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 5000 से ज़्यादा रन बनाए हैं और उनकी अटैकिंग बैटिंग स्टाइल मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर को मजबूती दे सकती है।

रिचर्ड ग्लीसन हैं डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट

तेज़ गेंदबाज़ रिचर्ड ग्लीसन ने टी20 क्रिकेट में 100 से अधिक विकेट लिए हैं। वह खासकर डेथ ओवर्स में अपनी सटीक गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर एक मज़बूत गेंदबाज़ी जोड़ी बना सकते हैं।

चरित असलंका हैं श्रीलंका के भरोसेमंद बल्लेबाज़

श्रीलंका के सीमित ओवरों के कप्तान चरित असलंका ने टी20 क्रिकेट में 2700 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 100 से अधिक टी20 मैच खेले हैं और मिडिल ऑर्डर में स्थिरता के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी का विकल्प भी प्रदान करते हैं।

प्लेऑफ की रेस और मुंबई की उम्मीदें

मुंबई इंडियंस फिलहाल प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और अंतिम लीग मुकाबले के बाद ही तय होगा कि ये तीनों खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं या नहीं। अगर मुंबई प्लेऑफ में जगह बनाती है, तो इन अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम की मजबूती में बड़ा योगदान दे सकती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version