Friday, March 20

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए श्रीलंकाई युवा तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना को ₹13 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन इस बार के सीजन में अभी तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने अभी तक खेले गए मुकाबलों में अपनी गेंदबाजी का छाप नहीं छोड़ पाई है, जिसका नतीजा हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उनके प्रदर्शन पर एक नजर।

2022 से लेकर अब तक कैसा रहा प्रदर्शन?

Matheesha Pathirana, CSK, IPL 2025
Matheesha Pathirana, CSK, IPL 2025

पथिराना ने आईपीएल 2022 में डेब्यू किया था और अब तक कुल 20 मुकाबलों में 34 विकेट चटकाए हैं। 2023 में उन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट लिए, जबकि 2024 में केवल 6 मैचों में 13 विकेट लिए, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4/28 का शानदार प्रदर्शन भी शामिल था।

चोटों ने कर दिया परेशान

पथिराना के अनोखे गेंदबाज़ी एक्शन के कारण उन पर लगातार शारीरिक दबाव बना रहता है। यही वजह है कि 2024 में हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते उन्हें टूर्नामेंट के बीच में ही बाहर होना पड़ा। अब खबरें हैं कि आईपीएल 2025 में भी वह शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं।

क्या आईपीएल 2025 से भी हो सकते हैं बाहर?

CSK के लिए आने वाले मैच में उनका नहीं खेलना टीम के लिए नुकसान भरा हो सकाता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं या फिर अपने पुराने गेंदबाज़ी एक्शन को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनकी प्रभावशीलता भी प्रभावित हो सकती है।

धोनी से मिला भरपूर साथ

Matheesha Pathirana Recovering From Injury, Set To Miss CSK vs RCB Match
Matheesha Pathirana/Getty Images

पथिराना कई बार कह चुके हैं कि एमएस धोनी उनके लिए पिता समान हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि धोनी का मार्गदर्शन उनके लिए बहुत अहम है और कप्तान के साथ खेलना उन्हें आत्मविश्वास से भर देता है।

CSK के लिए आगे की राह कठिन

पथिराना की गैरमौजूदगी CSK के गेंदबाज़ी आक्रमण को कमजोर कर सकती है। टीम को अब वैकल्पिक गेंदबाज़ों पर भरोसा जताना होगा और नई रणनीति बनानी होगी, ताकि टूर्नामेंट के बचे हुए आखिरी मैच में जीत हासिल करके अपने अभियान का समापन करे। ।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version