CSK vs RCB: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सांसें रोक देने वाले मुकाबले में 2 रन से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस हाई स्कोरिंग मैच में विराट कोहली और रोमारियो शेफर्ड की आतिशी पारियों ने RCB को विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिसके जवाब में CSK की टीम लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचकर चूक गई।

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक, शेफर्ड ने खेली तूफानी पारी

IPL 2025, RCB beat CSK by 2 runs
IPL 2025, RCB beat CSK by 2 runs/Getty Images

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB की शुरुआत दमदार रही। जैकब बेथेल (55 रन, 33 गेंद) और विराट कोहली (62 रन, 33 गेंद) ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। कोहली ने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए।

पारी की सबसे खास बात रही अंतिम ओवरों में रोमारियो शेफर्ड की आक्रामक बल्लेबाज़ी। शेफर्ड ने सिर्फ 14 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। RCB ने निर्धारित 20 ओवरों में 213/5 का स्कोर खड़ा किया।

पाथीराना ने झटके 3 विकेट

CSK की ओर से माथीशा पाथीराना सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नूर अहमद को भी एक सफलता मिली लेकिन अन्य गेंदबाज़ काफी महंगे साबित हुए।

आयुष माथरे और जडेजा की कोशिश अधूरी रही

IPL 2025, RCB beat CSK by 2 runs
IPL 2025, RCB beat CSK by 2 runs/Getty Images

214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की शुरुआत तेज रही। युवा बल्लेबाज़ आयुष माथरे ने 48 गेंदों में 94 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। माथरे को कप्तान रविंद्र जडेजा (77* रन, 45 गेंद) का भी साथ मिला लेकिन अंत के ओवरों में टीम लक्ष्य से 2 रन पीछे रह गई। MS धोनी ने 8 गेंदों में 12 रन बनाए लेकिन यश दयाल ने उन्हें LBW आउट कर मैच RCB की ओर मोड़ दिया।

लुंगी नगिदी और यश दयाल की घातक गेंदबाज़ी

RCB के लिए लुंगी नगिदी सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। यश दयाल और क्रुणाल पांड्या को भी एक-एक सफलता मिली।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version