IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले इस बार मेगा ऑक्शन होना है। लेकिन इस मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेन पॉलिसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है। क्यूंकि इससे पहले बस यही सवाल सभी के मन में था कि इस मेगा ऑक्शन से पहले टीमें कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी। वहीं अब बीसीसीआई ने वार्षिक आम बैठक में आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए रिटेन नियमों को लेकर फैसला किया है।

IPL Oction
image source : X

अगर सूत्रों की मानें तो इस बार बीसीसीआई सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को 5 खिलाड़ी रिटेन करने की इजाजत दे सकता है। लेकिन इस बार के आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में राइट टू मैच का आॉप्शन मौजूद नहीं रहेगा। इस वार्षिक आम बैठक में बीसीसीआई ने सभी 10 टीमों के साथ रिटेन पॉलिसी के बारे में बातचीत की है।

IPL Oction
image source : X

इन सभी टीमों में से ज्यादातर टीमें 5-6 खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती थी। तभी तो अब इसके लिए बीसीसीआई पांच खिलाड़ियों के रिटेन किए जाने पर विचार कर रहा है। क्यूंकि साल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पास केवल 4 ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत थी। जिसमें ज्यादा से ज्यादा तीन भारतीय और 2 विदेश खिलाड़ी शामिल हो सकते थे।

IPL Oction
image source : X

लेकिन इस बार साल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले अभी इस रोटेशन की पॉलिसी के बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया है। अभी तक यह भी साफ पता नहीं चल पाया है कि रिटेन करने वाले खिलाड़ियों में इस बार कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। तभी तो इस रिटेन पॉलिसी को लेकर बीसीसीआई की तरफ से अभी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।

IPL 2025 कई बड़े खिलाड़ी ऑक्शन में आएंगे नजर :-

इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले ही इसका मेगा ऑक्शन भी होने वाला है। लेकिन अभी तक भी इस मेगा ऑक्शन की तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ी इधर – उधर हो सकते है। इस बार साल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले हमें सबसे बड़ा उलट फेर रोहित शर्मा के रूप में देखने को मिल सकता है।

rohit sharma
image source : X

क्यूंकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज कर देगी। अगर रोहित इस बार रिलीज हुए तो वह लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ जाएंगे। वहीं इस बार कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बन सकते है। लेकिन अभी तक इन दोनों खिलाड़ियों पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट को नाडा ने जारी किया नोटिस, 14 दिनों के भीतर इस मामले में मांगा जवाब

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version