Wednesday, February 11

आईपीएल 2025 के दौरान जब देश में हलचल और तनाव का माहौल था, तब पंजाब किंग्स के कुछ विदेशी खिलाड़ी काफी घबरा गए थे। युद्धविराम की घोषणा के बाद उन्होंने भारत छोड़कर अपने-अपने देश लौटने का मन बना लिया था। इस फैसले ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी थी।

IPL 2025 में, रिकी पोंटिंग पंजाब किंग्स के लिए एक हीरो साबित हुए। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल को बीच में रोकना पड़ा और पोंटिंग अपने घर वापस जाने की तैयारी में थे। हालांकि, सीजफायर की खबर आने के बाद, उन्होंने प्लेन से उतरकर विदेशी खिलाड़ियों को भारत में ही रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

पोंटिंग ने संभाली कमान, दिया दमदार संदेश

IPL 2025: Ricky Ponting became the hero of Punjab Kings
Ricky Ponting and Shreyas Iyer/Getty Images

ऐसे मुश्किल समय में टीम के हेड कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सामने आए। उन्होंने खिलाड़ियों से एक खुली बातचीत की और कहा, “जब भारत के लोग खुद शांत और मजबूत बने हुए हैं, तो हमें भी डरकर भागने की जरूरत नहीं है। हमें यहीं रहकर उनके साथ खड़ा रहना चाहिए।”

पोंटिंग की बातों का हुआ गहरा असर

पोंटिंग का ये इमोशनल और प्रेरणादायक मैसेज खिलाड़ियों के दिल को छू गया। ज्यादातर विदेशी खिलाड़ियों ने वापसी का फैसला टाल दिया और टीम के साथ बने रहे। इससे टीम का माहौल भी बेहतर हुआ और खिलाड़ियों के बीच एकजुटता और आत्मविश्वास नजर आया।

मार्को यानसेन भारत के बाहर

IPL 2025, Ricky Ponting became the hero of Punjab Kings
IPL 2025, Marco Jansen/Getty Images

धर्मशाला में आठ मई को IPL मैच रद्द होने के बाद कुछ विदेशी खिलाड़ी ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस और जेवियर बार्टलेट शामिल थे। टीम के एक सदस्य ने बताया कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए ऐसी युद्ध जैसी स्थिति नई थी, इसलिए उनका डरना स्वाभाविक था।

स्टोइनिस की अगुवाई में वे जल्द से जल्द देश छोड़ना चाहते थे। मगर पोंटिंग ने उन्हें समझाया और सीजफायर के बाद भारत में रुकने के लिए तैयार कर लिया। ये वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

सिर्फ साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन ही ऐसे खिलाड़ी थे, जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने के बावजूद भारत छोड़ चुके हैं। हालांकि वह फिलहाल दुबई में हैं और आईपीएल दोबारा शुरू होने की खबरों के बीच जल्द टीम से जुड़ सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि पंजाब किंग्स के ज्यादातर स्टार भारतीय और विदेशी खिलाड़ी भारत में ही मौजूद हैं, जिससे टीम टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने पर मजबूत स्थिति में होगी।

सिर्फ कोच नहीं, सच्चे लीडर हैं पोंटिंग

IPL 2025, Ricky Ponting became the hero of Punjab Kings
IPL 2025, Ricky Ponting and Shreyas Iyer/Getty Images

पोंटिंग ने दिखा दिया कि वो सिर्फ कोच नहीं, एक सच्चे लीडर भी हैं। उन्होंने ये साबित किया कि क्रिकेट मैदान के बाहर भी असली मैच लड़ा जाता है, हिम्मत, भरोसे और साथ के दम पर। उनकी इस सोच ने पंजाब किंग्स को मुश्किल समय में भी मजबूत बनाए रखा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version