Friday, February 13

IPL 2025: इस बार के आईपीएल मिनी आक्शन में फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों पर खूब पैसा लुटाया है। आक्शन समाप्त हो चुका है लेकिन इसके बाद भी एक खबर तेजी से फैल रही है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि, क्या वह मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने वाले हैं।

अब यह खबर कितनी हद तक सही है यह आपको आगे की जानकारी में देखने को मिलने वाला है। जैसे-जैसे हम आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के नजदीक पहुँच रहे हैं वैसे-वैसे कई अहम चीजे सामने आ रही हैं। मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

IPL 2025: क्या रोहित शर्मा ट्रेड के जरिए छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ?  
IPL 2025: क्या रोहित शर्मा ट्रेड के जरिए छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ?

पिछले सीजन की शुरुआत से पहले रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया था और हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाया गया था लेकिन हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उसी समय से रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से रोहित के भविष्य को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हिटमैन को ट्रेड विंडो में एक नई फ्रेंचाइजी में जोड़ा जा सकता है।  

क्या सही और क्या गलत ?

IPL 2025: क्या रोहित शर्मा ट्रेड के जरिए छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ?  
IPL 2025: क्या रोहित शर्मा ट्रेड के जरिए छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ?

आईपीएल 2025 (IPL 2025) को लेकर खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस बार मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर अन्य फ्रेंचाइजी का साथ पकड़ने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के एक अधिकारी से बात चीत करने पर एक बात साफ कर दिया गया है कि रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को लेकर निराधार खबरें मीडिया में चल रही हैं।

सच बात तो यह है कि यह सभी खिलाड़ी अभी कहीं नहीं जा रहे हैं। बात करें कप्तानी को लेकर तो हार्दिक पंड्या को कप्तान सभी खिलाड़ियों और रोहित शर्मा की सहमति लेने के बाद ही बनाया गया था। 

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने जीता 5 खिताब 

IPL 2025: क्या रोहित शर्मा ट्रेड के जरिए छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ?  
IPL 2025: क्या रोहित शर्मा ट्रेड के जरिए छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ?

आईपीएल में रोहित शर्मा पिछले 10 सालों से मुंबई इंडियंस की कमान संभल रहे थे। रोहित को साल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी का भार सौपा गया था और तब से लेकर जब तक रोहित शर्मा कप्तानी छोड़ नहीं दिए तब तक उन्होंने टीम को कई बार आईपीएल खिताब दिलाया और कई बार तो फाइनल में पहुंचकर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए कुल 163 मैच खेले हैं जिनमे से उन्हें 91 मैचों में जीत मिली है। उन्होंने टीम को अपनी कप्तानी में 5 बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया है।  

यह भी पढ़ें:- क्या ग्रेटर नोएडा स्टेडियम इंटरनेशनल मैचों से हो जाएगा सस्पेंड?

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version