IPL 2025, DC vs KKR: आईपीएल 2025 के सीजन में आज 29 अप्रैल को 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। जबकि केकेआर की टीम इस समय अभी 7 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर मौजूद है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए इस मैच से पहले दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन वो भी जान लेते हैं।

केकेआर का पलड़ा रहा है भारी :-

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अगर इन दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 34 मैच खेल जा चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए दिल्ली की टीम को इनमें से केवल 15 में जीत मिली है, जबकि 18 मुकाबलों को केकेआर की टीम ने जीता है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders (IPL 2025)

इस दौरान इन दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं इन दोनों के बीच अगर पिछले 8 मुकबलों की बात करें तो दोनों 4-4 से बराबर रहे हैं। तभी तो हम कह सकते हैं कि इन दोनों के बीच अभी तक पलड़ा केकेआर का ही भारी रहा है। वहीं इस सीजन में यह दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत होने वाली है।

अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक 85 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 36 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 46 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस मैदान पर दिल्ली की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 257 रन रहा है।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

जबकि दूसरी तरफ केकेआर की टीम ने इस मैदान पर अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको 5 में जीत और 5 में ही हार मिली है। वहीं इस बीच उनका एक मैच यहां पर टाई भी रहा है। इसके अलावा केकेआर की टीम का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 185 रन का रहा है।

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड इस प्रकार है :-

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम :- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, रमनदीप सिंह और मोइन अली।

दिल्ली कैपिटल्स टीम :- फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), मिशेल स्टार्क, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, माधव तिवारी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, दर्शन नालकांडे, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और टी नटराजन।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version