IPL 2025, DC vs KKR: आईपीएल 2025 के सीजन में आज 29 अप्रैल को 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। जबकि केकेआर की टीम इस समय अभी 7 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर मौजूद है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए इस मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट और अन्य जरुरी बातों को भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान होती है। इस मैदान की बाउंड्री काफी छोटी हैं और इसकी आउटफील्ड भी काफी तेज है। जिसके चलते हुए यहां पर बल्लेबाज तेजी से रन बनाते हैं।

Arun Jaitley Stadium
Arun Jaitley Stadium

इस पिच पर तेज गेंदबाजों को कम ही मदद मिलती है। जिससे वो यहां पर विकेट लेने के लिए तरसते हैं। लेकिन स्पिन गेंदबाजों को यहां पर काफी मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। वहीं इस मैदान की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। यहां की पिच काफी ठोस और सपाटहै।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 29 अप्रैल को दिल्ली में काफी अच्छी गर्मी रहने वाली है। आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं आज मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। लेकिन आज बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

आईपीएल में अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े :-

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के 92 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 44 मैचों में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को इनमें से 47 मैचों में जीत मिली है।

Delhi Capitals
Delhi Capitals

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है। यहां पर टीम का उच्चतम स्कोर SRH (266/7 बनाम DC, 2024) और न्यूनतम DC (83, बनाम CSK, 2013) के नाम दर्ज है। जबकि यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी क्रिस गेल (128 बनाम DC, 2012) ने खेली थी।

अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक 85 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 36 में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 46 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस मैदान पर दिल्ली की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 257 रन रहा है।

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

जबकि दूसरी तरफ केकेआर की टीम ने इस मैदान पर अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको 5 में जीत और 5 में ही हार मिली है। वहीं इस बीच उनका एक मैच यहां पर टाई भी रहा है। इसके अलावा केकेआर की टीम का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 185 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version