Wednesday, February 11

IPL 2025: आईपीएल 2025 के सीजन में आज 26 मार्च को छठा मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाने वाला है। इससे पहले ही ये दोनों ही टीमें अपने-अपने पहले मैच को हार चुकी हैं। तभी तो आज ये दोनों ही इस सीजन की पहली जीत के इरादे से मैदान में आने वाली हैं। इन दोनों के बीच यह मैच आज गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब ऐसे में आइए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरुरी बातें भी जान लेते हैं।

दोनों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला :-

एक रिपोर्ट के अनुसार KKR और RR के बीच IPL के इतिहास में अभी तक कुल 29 मैच खेले गए हैं। इस दौरान खेलते हुए KKR को इनमें से 14 मैच में जीत मिली है। जबकि इस बीच RR ने भी 14 मैच ही जीत कर अपने नाम किए हैं।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

इनमें राजस्थान की सुपर ओवर की जीत भी शामिल है। इसके अलावा इस दौरान इनके 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। वहीं पिछले आईपीएल सीजन 2024 में हुई इन दोनों की टक्कर में RR ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी।

ऐसी हो सकती है KKR की टीम :-

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

पिछले आईपीएल मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक लगाया था। इस समय वह आईपीएल में काफी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। इस मैच में भी वह अपनी उसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। उनके अलावा सुनील नरेन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। वहीं दूसरी तरफ आज के मैच में केकेआर के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे।

केकेआर की संभावित टीम :- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

KKR के इम्पैक्ट प्लेयर : एनरिक नोर्खिया, मनीष पांडे और वैभव अरोड़ा।

इस तरह की हो सकती है RR की टीम :-

rajsthan royals
rajsthan royals

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने पहले मैच में RR के 5 गेंदबाजों ने 11 से ऊपर की इकॉनमी रेट से रन लुटाए थे। लेकिन आज के इस मैच में RR का टीम प्रबंधन हर हाल में अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगा। वहीं आज एक बार फिर से रियान पराग RR टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

RR की संभावित टीम :- यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी और एडम जैम्पा।

RR टीम के इम्पैक्ट प्लेयर : शुभम दुबे, आकाश मधवाल और वानिंदु हसरंगा।

आज इन खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजर :-

RR टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जुरेल ने अपने पिछले मैच में 35 गेंदों में 70 रन की जोरदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के भी लगाए थे। इसके अलावा केकेआर के बल्लेबाज सुनील नरेन ने भी अपने पिछले मैच में 26 गेंदों में 44 रन बनाए थे।

Sunil Narine
Sunil Narine

इसके अलावा वह अपने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी अपनी टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं आरआर के बल्लेबाज सैमसन ने KKR के खिलाफ 20 पारियों में खेलते हुए 125.95 की स्ट्राइक रेट से 529 रन बनाए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर: ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन और क्विंटन डिकॉक।

बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रिंकू सिंह, और यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर्स: सुनील नरेन (कप्तान) और रियान पराग।

गेंदबाज: संदीप शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

आज RR और KKR के बीच मैच खेला जाने वाला है। इन दोनों का यह मैच 26 मार्च को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं आज यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version