Thursday, February 12

IPL 2025, SRH vs MI: आईपीएल 2025 में आज 23 अप्रैल को 41वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। इन दोनों के बीच यह मैच आज हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस समय मुंबई की टीम 4 मैच जीतकर अंक तालिका में छठे पायदान पर है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केवल 2 मैच जीतकर इस समय नौवें स्थान पर मौजूद है। चलिए इस मैच से पहले इन दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है वो भी जान लेते हैं।

MI का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम का पलड़ा भारी रहा है। आईपीएल में अभी तक ये दोनों टीमें 24 मैचों में आमने-सामने हुई हैं। इन मैचों में खेलते हुए मुंबई की टीम को 14 मैचों में जीत मिली है, जबकि SRH की टीम ने केवल 10 ही मैच जीते हैं।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

वहीं आईपीएल 2025 सीजन के पहले भिड़ंत में मुंबई की टीम ने हैदराबाद की टीम को 4 विकेट से हरा दिया था। उस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए थे, लेकिन फिर भी वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

हैदराबाद में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में अभी तक SRH की टीम ने कुल 61 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 37 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि इस दौरान 23 मैचों में उनको हार का समना करना पड़ा है। इस बीच उनका एक मैच टाई भी रहा है।

pat cummins and hardik pandya
pat cummins and hardik pandya

इस मैदान पर हैदराबाद की टीम का सर्वोच्च स्कोर 286 रन रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम ने भी यहां पर अभी तक कुल 13 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 8 मैचों में जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में उनको हार का समना करना पड़ा है। इसके अलावा मुंबई की टीम का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 246 रन रहा है।

SRH vs MI: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा

मुंबई इंडियंस: रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version