Thursday, February 12

IPL 2025, SRH vs MI: आईपीएल 2025 में आज 23 अप्रैल को 41वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। इन दोनों के बीच यह मैच आज हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस समय मुंबई की टीम 4 मैच जीतकर अंक तालिका में छठे पायदान पर है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केवल 2 मैच जीतकर इस समय नौवें स्थान पर मौजूद है। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातें भी जान लेते हैं।

MI का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम का पलड़ा भारी रहा है। आईपीएल में अभी तक ये दोनों टीमें 24 मैचों में आमने-सामने हुई हैं। इन मैचों में खेलते हुए मुंबई की टीम को 14 मैचों में जीत मिली है, जबकि SRH की टीम ने केवल 10 ही मैच जीते हैं।

Corbin Bosch, Mumbai Indians, IPL 2025
Corbin Bosch, Mumbai Indians, IPL 2025

वहीं आईपीएल 2025 सीजन के पहले भिड़ंत में मुंबई की टीम ने हैदराबाद की टीम को 4 विकेट से हरा दिया था। उस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए थे, लेकिन फिर भी वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

आज इस तरह की हो सकती है MI की टीम :-

मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ 9 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। तभी तो आज के मैच में भी मुंबई की टीम को अपने प्रमुख बल्लेबाजों से काफी उम्मीद रहेगी।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

MI की संभावित टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, और जसप्रीत बुमराह।

ये हो सकते हैं आज MI के इम्पेक्ट प्लेयर :- अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज और कर्ण शर्मा।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH की टीम :-

हैदराबाद की टीम को अपने पिछले मैच में मुंबई की टीम से हार मिली थी। वहीं हैदराबाद टीम के शीर्षक्रम के बल्लेबाज ईशान किशन ने अभी तक अपनी पिछली 6 पारियों में कुल 32 रन ही बनाए हैं। तभी तो आज के मैच में वह हर हाल में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Sunrisers Hyderabad
image source vis getty images

SRH की संभावित एकादश: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी और ईशान मलिंगा।

ये हो सकते हैं आज SRH के इम्पेक्ट प्लेयर :- अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, सचिन बेबी, राहुल चाहर और वियान मुल्डर।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज सभी की नजर :-

आईपीएल 2025 के सीजन में अभी तक सूर्यकुमार यादव ने खेली अपनी 8 पारियों में 55.50 की बल्लेबाजी औसत और 162.43 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद की टीम के खिलाफ भी खेली अपनी 18 पारियों में 35.38 की बल्लेबाजी औसत से 460 रन बनाए हैं।

Suryakumar Yadav
image source vis getty images

जबकि ट्रेविस हेड ने भी मुंबई के खिलाफ खेली 5 पारियों में 37.40 की बल्लेबाजी औसत 153.27 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या ने इस सीजन में अभी तक 17.81 की गेंदबाजी औसत के साथ 11 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और रयान रिकेल्टन।

बल्लेबाज : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ट्रेविस हेड और तिलक वर्मा।

ऑलराउंडर्स : हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा (उपकप्तान)।

गेंदबाज : पैट कमिंस और जसप्रीत बुमराह।

आईपीएल 2025 में आज 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच होने वाला यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version